---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर देखें 2 घंटा 9 मिनटी की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, फिल्म के हर मोड़ पर मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट
ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों और फिल्मी प्रेमियों के लिए एक ऐसा जरिया बन गया है, जहां वह घर बैठे आराम से हर तरह का कंटेंट एंजॉय कर सकते हैं. इतना ही नहीं लेटेस्ट ओटीटी रिलीज फिल्में कई बार दर्शकों को इतनी पसंद आ जाती हैं कि वो महीनों तक अपनी शानदार कहानी, किरदारों के कारण ट्रेंड करती रहती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी बेहतरीन कहानी, सस्पेंस और थ्रिलर के कारण 2026 में काफी चर्चा में रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
ट्विस्ट से भरी है ये फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं वह 2026 में ही रिलीज हुई है. जियो हॉटस्टार पर मौजूद यह मूवी एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी ने सभी को हिलाकर रख दिया. इस मूवी में कई जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे.
संभवम अध्यायम ओन्नु
हम बात कर रहे हैं फिल्म संभवम अध्यायम ओन्नु की. जो कि 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन जितु सतीशान मंगलथु ने किया है और फिल्म में लीड रोल में अस्कर अली, विनीत कुमार, सिद्धार्थ भरथन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
घने जंगल पर बनी है कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह केरल और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित वेल्लूरक्कट्टू नाम के घने और खतरनाक जंगल के आस पास घूमती है. जहां पर स्थानीय लोगों के मुताबिक कहा जाता है कि जो भी इस जंगल में जाता है वह वापस नहीं लौटता है.
कहानी देख चकरा जाएगा सिर
फिल्म की कहानी शुरू होती है केरल के तीन पुलिस अधिकारियों के साथ जो तमिलनाडु के एक लापता पुलिस ऑफिसर की तलाश में उस जंगल में पहुंच जाते हैं. जिसके बाद वहां पर तमाम अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं और फिल्म में टाइम लूप और रहस्यमयी घटनाओं का जाल देखने को मिलता है. जो आपको हैरान कर देगा.
पांच भाषाओं में ओटीटी पर मौजूद है फिल्म
बता दें कि संभवम अध्यायम ओन्नु को पांच भाषाओं में देखा जा सकता है. यह मूवी ओटीटी पर हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज की गई है. इस मूवी को IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है और इस मूवी को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.