---विज्ञापन---
‘जन नायकन’ का तृषा कृष्णन ने देखा फर्स्ट डे फर्स्ट शो, थलपति विजय की आखिरी फिल्म देख ऐसा था रिएक्शन
Trisha Krishnan Watch Jana Nayagan First Day First Show: थलपति विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म की रिलीज का जश्न तमिलनाडु में किसी त्योहार से कम नहीं दिखा. सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखने को मिलीं. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई, जब एक्ट्रेस तृषा कृष्णन फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने चेन्नई के रोहिणी थिएटर पहुंचीं.
तृषा ने देखा फर्स्ट डे फर्स्ट शो
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तृषा थिएटर के बाहर नजर आईं. उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ था और हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश दिखीं. जैसे ही उनके थिएटर पहुंचने की खबर सामने आई, फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया. विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ती रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है.
क्यों है विजय के करियर की सबसे खास फिल्म?
'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है. यह फिल्म विजय के करियर की बेहद खास फिल्मों में गिनी जा रही है, क्योंकि इसे एक्टर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. विजय अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देने वाले हैं, इसलिए उनके चाहने वालों के लिए यह फिल्म भावनात्मक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है.
मेकर्स की क्यों बढ़ गई थी चिंता?
फिल्म की रिलीज में भी काफी देरी हुई. पहले इसे तय समय पर रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर से जुड़ी प्रक्रिया के कारण इसकी रिलीज करीब सात महीने तक टल गई. इस दौरान फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने भी मेकर्स की चिंता बढ़ा दी थी. आखिरकार सभी अड़चनें दूर होने के बाद अब फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने है.
कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट?
'जन नायकन' में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं. वहीं बॉबी देओल और प्रकाश राज भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिसे पहले से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है.
क्यों विजय को लेकर हो रही चर्चा?
वहीं, विजय की फीस को लेकर भी फिल्म चर्चा में बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये तक की फीस ली है. यदि ये आंकड़े सही साबित होते हैं तो विजय भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन जाएंगे. बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि फैंस के जबरदस्त रेस्पॉन्स के बाद 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.