---विज्ञापन---
थलपति विजय के बाद अब इस साउथ सुपरस्टार की आई अफेयर की खबरें? एक्ट्रेस को कहा पर्सनल प्रॉपर्टी
South Superstar Facing Affair Rumors: इन दिनों फिल्मों के सुपरस्टार्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. थलपति विजय एक तरफ सीएम बनने को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की खबरें भी काफी तेजी से फैल रही हैं. इसी बीच साउथ के एक और सुपरस्टार इस तरह की खबरों के शिकार हो गए हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला सामझाते हैं.
फेमस एक्ट्रेस के साथ जोड़ा नाम
साउथ का ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन हैं, जिनका नाम फेमस एक्ट्रेस सीरत कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल, ये पूरा विवाद 8 अप्रैल को एक्ट्रेस द्वारा की गई एक पोस्ट की वजह से हुआ है.
एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
दरअसल, सीरत कपूर ने 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के 44वें बर्थडे पर उनके प्राइवेट जेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें कई लोगों ने पसंद किया. लेकिन कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर भद्दे कमेंट किए, जिसका हाल ही में सीरत ने करारा जवाब दिया.
सीरत ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में सीरत ने अपने इंस्टाग्राम अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपने ही अंदाज में वीकेंड की शुरुआत कर रही हूं.'
अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी
सीरत की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी.' इसके साथ उसने एक दिल इमोजी भी बनाया. सीरत ने इस कमेंट का मुंहतोड़ जवाब दिया.
कमेंट का मुंहतोड़ जवाब
सीरत ने इस कमेंट को नजरअंदाज करने की बजाय इसकी कड़ी आलोचना और इसका रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सिर्फ एक जोड़ने से यह सम्मानजनक नहीं हो जाता. एक महिला कभी किसी की प्रोपर्टी नहीं होती. वह अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज के साथ एक स्वतंत्र व्यक्ति है. सम्मान के साथ प्रशंसा करें, ओनरशीप की फिलिंग से नहीं. आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.