---विज्ञापन---
Netflix पर सबसे तगड़ी है ये 2 घंटे 11 मिनट की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख दिमाग हो जाएगा सुन्न
नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'आर्यन' एक ऐसे शातिर सीरियल किलर की कहानी है, जिसने शहर के पांच लोगों को अपनी 'डेथ लिस्ट' में रखा है. फिल्म में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है, जब पुलिस को पता चलता है कि जिस मुख्य संदिग्ध को वे ढूंढ रहे हैं, उसकी मौत तो बहुत पहले ही हो चुकी है. अब मरा हुआ इंसान कत्ल कैसे कर रहा है, इसी रहस्य को सुलझाने की जिम्मेदारी एक काबिल पुलिस ऑफिसर (विष्णु विशाल) को मिलती है. सस्पेंस और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी से भरपूर इस फिल्म का अंत पूरी कहानी को बिल्कुल पलट कर रख देता है.
एक सनकी कातिल की 'डेथ लिस्ट'
फिल्म की कहानी एक साइको किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहुत ही सुनियोजित तरीके से मर्डर करता है. हर कत्ल के पीछे एक खास पैटर्न होता है, जिसे क्रैक करने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं.
मरे हुए कातिल का अनोखा ट्विस्ट
थ्रिलर फिल्मों में अमूमन कातिल को आखिरी में पकड़ा जाता है, लेकिन इस फिल्म में बीच में ही पता चल जाता है कि कातिल पहले ही मर चुका है. यह अनोखा ट्विस्ट दर्शकों के दिमाग को चकरा देता है और सस्पेंस को दोगुना कर देता है.
विष्णु विशाल का इंटेंस अभिनय
'रत्सासन' जैसी कमाल की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म देने के बाद विष्णु विशाल ने इस फिल्म में भी एक पुलिस वाले के किरदार में जान डाल दी है. कातिल को पकड़ने की उनकी टाइमिंग और गंभीर एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.
दिमाग सुन्न कर देने वाला क्लाइमेक्स
दर्शकों और समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका आखिरी का हिस्सा है. फिल्म के अंत में जो राज खुलता है, उसकी कल्पना कोई भी दर्शक शुरुआत में नहीं कर पाता.
हिंदी बेल्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स
पिछले साल 31 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद, अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध है. सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी बड़ी सस्पेंस फिल्मों से कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.