---विज्ञापन---
Netflix पर लगातार गर्दा उड़ा रही 2 घंटे 10 मिनट को ये धांसू फिल्म, IMDb से मिली तगड़ी रेटिंग
तेलुगु हॉरर-कॉमेडी 'राकासा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, 1 मई को इसने ओटीटी पर कदम रखा. इस फिल्म ने मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने दो शहर में' को भी पछाड़ दिया है. फिलहाल यह तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है. IMDb पर 7.2 की तगड़ी रेटिंग वाली यह फिल्म एक रहस्यमयी किले और सदियों पुराने अंधविश्वास की कहानी को बेहद रोमांचक तरीके से पेश करती है.
नेटफ्लिक्स पर तगड़ी पकड़
रिलीज के साथ ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप-10 लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है. पहले नंबर पर हॉलीवुड फिल्म 'एपेक्स' का कब्जा है, लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच 'राकासा' की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.
अंधविश्वास और रहस्य की कहानी
फिल्म एक ऐसे गांव पर आधारित है जहां लोग एक 'राक्षस' के डर के साये में जीते हैं. गांव वालों का मानना है कि राक्षस के नियम तोड़ने पर गांव तबाह हो जाएगा. कहानी में मोड़ तब आता है जब अमेरिका से लौटा एक युवा लड़का इन मान्यताओं को चुनौती देता है.
सस्पेंस और कॉमेडी का मिश्रण
2 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म को इस तरह से डायरेक्ट किया गया है कि दर्शक अंत तक सस्पेंस में रहते हैं, जबकि बीच-बीच में कॉमेडी का डोज़ आपको हंसने पर मजबूर कर देता है. हॉरर कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए यह एक 'मस्ट वॉच' फिल्म है.
शानदार स्टार कास्ट
फिल्म में संगीत सोभन और नयन सारिका मुख्य भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा वेन्नेला किशोर, ब्रह्माजी और तनिकेला भरणी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी है. फिल्म का निर्देशन मनासा शर्मा ने किया है.
मृणाल ठाकुर की फिल्म को पछाड़ा
'राकासा' की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है. बेहतर IMDb रेटिंग (7.2) भी इसकी सफलता की गवाही दे रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.