---विज्ञापन---

‘चिरैया’ के सुहागरात सीन में ‘सिद्धार्थ शॉ’ का हुआ था बुरा हाल, फूट-फूट कर रोने लगे थे एक्टर

वेब सीरीज चिरैया हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. यह सीरीज मैरिटल रेप के बारे में है. इसमें दिखाया जाता है कि किस तरह से एक पति अपनी पत्नी के साथ बिना उसकी मर्जी के शारीरिक संबंध बनाता है और वो उसे सही भी समझता है. इस झकझोर कर रख देने वाली सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है. वहीं, सीरीज में लीड रोल में दिव्या दत्ता, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रसन्ना बिष्ट ने अपने और सिद्धार्थ शॉ के बीच सीरीज में फिल्माए गए सुहागरात वाले सीन को लेकर बात की है. जिस सीन को लेकर सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर नफरत का भी सामना करना पड़ा. इस सीन को लेकर लोगों ने उन्हें खासा बुरा भला भी कहा. हालांकि हकीकत में वह सीन को करते हुए रोने लगे थे. जिसके बारे में खुद प्रसन्ना बिष्ट ने खुलासा किया है.

दरअसल, फिल्मी ज्ञान के साथ बात करते हुए प्रसन्ना बिष्ट ने बताया, " जब हमने सुहागरात वाले सीन का पहला शॉट किया, तो सिद्धार्थ पहले ही सीन में रोने लगे थे. वह कांपने लगे और रोने लगे. हमें थोड़ी देर के लिए शूट रोककर इंतजार किया, ताकि वो थोड़ा बेहतर फील करें. इसके बाद हम फिर आगे बढ़ें.

वहीं, सिद्धार्थ से भी जब इस सीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, " वो इमोशनल पता नहीं क्या था जब मैं रोया. काश पता होता हम पहले प्रैक्टिस कर चुके थे. यह एक कोरियोग्राफी की तरह था. एक्टिंग थी पता था, लेकिन उस वक्त मुझे क्या हुआ, मेरे अंदर क्या इमोशन आया, आज तक मुझे नहीं पता. इस दौरान प्रसन्ना ने ये भी बताया कि वह और सिद्धार्थ एक दूसरे को पांच साल जानते हैं तो वह एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल थे. लेकिन फिर भी जब रेप सीन शूट होना था तब भी सिद्धार्थ रोने लगे थे. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि सीन को करने से पहले उन्होंने प्रैक्टिस की थी.

बता दें कि चिरैया ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. यह सीरीज 20 मार्च को रिलीज हुई थी. इसमें दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ, संजय मिश्रा, टीनू आनंद, फैजल राशिद और सरिता जोशी जैसे एक्टर्स अहम रोल में दिखे हैं. सीरीज रिलीज के बाद से ही अपने इस अहम मुद्दे को लेकर ट्रेंड कर रही है.

सिद्धार्थ शॉ के काम को लेकर बात करें तो उन्हें चिरैया से पहचान हासिल हुई है. लेकिन वह इससे पहले तमाम शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. एक्टर को क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3, दो गुब्बारे, नॉन डेटिंग जैसे शोज में देखा गया है. इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल में भी नजर आए हैं और इसी फिल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.

First published on: Apr 06, 2026 10:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.