---विज्ञापन---

कभी कॉफी शॉप में किया काम, आज 60 करोड़ के आलीशान घर में रहती है ये हसीना, एक फिल्म ने पलट दी किस्मत

Bollywood Actress: बॉलीवुड की इस बेहद टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा ने अपने दम पर नाम और शोहरत कमाई है. 3 मार्च को ये अदाकारा अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही इस एक्ट्रेस ने कभी कॉफी शॉप में काम किया था. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रद्धा कपूर की, जिनका जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र हुआ. अपनी बेहतरीन अदाकारी से श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं.

श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आर. माधवन भी नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई.

वहीं साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' ने श्रद्धा रातोंरात स्टार बना दिया. इस फिल्म की रोमांटिक कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया. इसका बाद श्रद्धा ने कई हिट फिल्में दीं और खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया.

स्त्री जैसी फिल्मों से श्रद्धा कपूर ने हमेशा दर्शकों का दिल जीतने का काम किया है. कमाई के मामले में भी श्रद्धा काफी आगे हैं. वो मुंबई में एक शानदार घर में रहती हैं, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. श्रद्धा की नेटवर्थ करीब 123 करोड़ है.

आज 3 मार्च को एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2013 में आई 'आशिकी 2' से मशहूर हुईं श्रद्धा ने 'एक विलेन' (2014), 'स्त्री' (2018) और 'स्त्री 2' (2024) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इन फिल्मों ने ही उन्हें एक टॉप एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है.

First published on: Mar 03, 2026 08:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.