Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

थिएटर में नहीं… ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की Maatrubhumi? क्या है वायरल खबर की सच्चाई

Salman Khan Film 'Maatrubhumi' Release on OTT?: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है. इस बार सलमान खान अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. दरअसल, सलमान खान की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही ही हैं.

मामला कुछ ऐसा है कि जब से सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' में चीन से जुड़े रिफ्रेंस को हटाए जाने की खबरें सामने आईं है. तब से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि सलमान की ये फिल्म सिनेमाघरों में के बजाया सीधे ओटीटी पर रिलीज की जा सकती हैं.

अभी ये खबर सोशल मीडिया पर तूल पकड़ ही रही थी कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया और बताया कि ये फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा, 'सलमान अभी भी एक मेगा स्टार हैं, और उन्होंने फिल्म 'मातृभूमि' को काफी बड़े पैमाने पर बनाया है. ये फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी फिल्म है. इसलिए, वो और डायरेक्टर अपूर्वा लखिया फिल्म से जुड़े मुद्दों के सुलझने के बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेंगें.

वहीं एक और इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने बताया कि कुछ लोगों में यह गलत फहमी है कि ओटीटी पर कोई सेंसरशिप नहीं होती. इसलिए, सलमान खान सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज न करके, वो बिना किसी परेशानी के फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर देंगे. हालांकि, ऐसा नहीं है.

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि जो भी फिल्म सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है, वह भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म की तरह ही सर्टिफिकेशन प्रोसेस से गुजरती है. इसलिए, ओटीटी रिलीज से पहले भी सरकार से मंजूरी लेना जरूरी है.'

First published on: Apr 16, 2026 02:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.