---विज्ञापन---

2027 में प्रभास के इस डायरेक्टर संग मिलकर धमाका करेंगे सलमान खान, सामने आया फिल्म का नाम

Salman Khan New Action Drama Film: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ समय से अपने पिता सलीम खान की तबियत को लेकर चर्चा में थे. इस बीच ईद के मौके पर सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का एक गाना रिलीज किया गया. अभी फैंस सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' का इंतजार कर रही थी कि इसी बीच सलमान खान ने एक और फिल्म की घोषणा कर दी है.

सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर की है. सलमान ने अपनी इस X पोस्ट में बताया कि वो वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म में काम करने वाले हैं.

सोमवार को सलमान ने अपने X पर वामशी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'दिल, दिमाग, जिगर से, इस अप्रैल से @directorvamshi और 'दिल राजू' के साथ.'

वहीं, श्री वेंकटेश्वर प्रोडक्शंस ने भी अपने X पर इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की गई हैं. उन्होंने लिखा, 'सलमान खान एक ऐसे कलाकार जिन्होंने दुनिया भर के दर्शकों को अनगिनत यादगार पल दिए है.'

प्रोडक्शंस ने आगे लिखा, 'अब सलमान हमारे अपने ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के साथ SVC63 के लिए हाथ मिला रहे हैं. फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल से शुरू हो रही है.'

बता दें कि वामशी पेडिपल्ली ने प्रभास की फिल्म 'मुन्ना' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने जूनियर एनटीआर के 'बृंदावनम', राम चरण और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'येवडू' और महेश बाबू के साथ 'महर्षि' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

First published on: Mar 30, 2026 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.