---विज्ञापन---
‘दो से तीन हो गए..’, रश्मिका मंदाना शादी के एक महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट? गुड न्यूज सुन फैंस हुए हैरान

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी के बाद कपल एक महीने तक चर्चा में बने रहे. कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुईं. वहीं, अब एक बार फिर से कपल सुर्खियों में आ गए हैं. लोग उनके एक वायरल वीडियो से अनुमान लगा रहे हैं कि रश्मिका मंदाना शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या सच है.

दरअसल, रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, " अब हम दो से तीन हो गए." इस वीडियो में एनिमेटेड ग्राफिक्स के जरिए रश्मिका और विजय के विजुअल्स को दिखाया गया है. साथ ही इसमें सनफ्लावर फूल भी नजर आ रहा है.

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट है. इतना ही नहीं फैंस भी कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. लोगों ने वीडियो पर भी भर-भर कर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता है कि वह प्रेग्नेंट है. दूसरे ने लिखा, "अब ट्रायो का मतलब फूल है. बाद में ट्रायो का मतलब छोटा विरोश होगा. हम उम्मीद कर सकते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, "नवविवाहित जोड़े से लेकर जल्द ही माता-पिता बनने तक का सफर, सिर्फ एक महीने में! कितना अद्भुत सफर रहा. हालांकि कुछ लोगों ने ये भी कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं है. एक यूजर ने लिखा, "शांत हो जाओ दोस्तों! वो प्रेग्नेंट नहीं है..ये उसका दूसरा एनिमेशन पेज है. एक और यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह उनकी आने वाली किसी भी प्रोजेक्ट का लॉन्च हो सकता है!! (जैसे डियर डेयरी! तीसरे ने लिखा, "वह प्रेग्नेंट नहीं है. वह सनफ्लावर का जिक्र करती है, यह उसके पसंदीदा फूलों में से एक है.

बता दें कि रश्मिका ने इस पोस्ट में Terribly Tiny Post और Rashmika & Ru को टैग किया है. जिससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह उनके एक नए प्रोजेक्ट, सीरीज या फिर किसी ब्रांड कैंपेन से जुड़ा हुआ है. जो कि बच्चों या फिर फैमिली की थीम पर आधारित है. इसका मतलब ये है कि रश्मिका प्रेग्नेंट नहीं है और न ही उन्होंने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है.

रश्मिका और विजय ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से शादी की थी. कपल की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं. वहीं, शादी के बाद 4 मार्च को उन्होंने हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी. दहां तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे.

काम को लेकर बात करें तो रश्मिका जल्द ही विजय के साथ फिल्म राणाबाली में नजर आएंगी. इसके अलावा वह अपनी हिट फ्रेंचाइजी की तिसरी किस्त पुष्पा 3 में भी दिखाई देंगी. साथ ही वह एनिमल पार्क, कॉकटेल 2 में भी नजर आएंगी.