---विज्ञापन---
Animal Park से Pushpa 3 तक, Rashmika Mandanna शादी के बाद इन फिल्मों से स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में पूरी रीति रिवाजों से शादी कर ली है. कपल की फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लगातार उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उन्हें सभी बधाई भी दे रहे हैं. वहीं 3 फरवरी को कपल हैदराबाद में रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें तमाम सेलिब्रिटी शामिल होंगे.

हालांकि रश्मिका ने जैसे कि शादी कर ली है, तो लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या वो शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगी. क्योंकि अक्सर ही देखा गया है कि एक्ट्रेसेस अपनी शादी के बाद करियर से दूरी बना ली. हालांकि तमाम ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जो शादी के बाद भी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और रश्मिका भी शादी के बाद तमाम फिल्मों में नजर आने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

एनिमल पार्क: लिस्ट में पहला नाम उनकी 2023 की मूवी एनिमल की सीक्वल फिल्म एनिमल पार्क है. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर नजर आएंगे. फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.

कॉकटेल 2: इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ कृति सेनन भी होंगी. इस फिल्म को लेकर अटकलें है कि वो और कृति लेस्बियन का किरदार निभाएंगी. फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है.

राणाबली: शादी के बाद पहली बार रश्मिका और विजय फिल्म राणाबली में नजर आएंगे. जो कि 2026 सितंबर में रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने ‘राणाबाली’ धांसू टीजर भी शेयर किया था.

पुष्पा 3: इसके अलावा रश्मिका अपनी सबसे बड़ी हिट पुष्पा के तीसरे पार्ट पुष्पा 3 में भी नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इसे साल 2027 के लिए शेड्यूल किया है और ये साल 2028 में रिलीज हो सकती है.

मैसा: रश्मिका इन सभी के अलावा फिल्म 'मैसा' में भी दिखाई देंगी. जो कि 2026 में रिलीज हो सकती है. यह एक एक्शन ड्रामा बताई जा रही है.