---विज्ञापन---

OTT पर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का जलवा, टॉप-10 में एक साथ ट्रेंड कर रहीं तीनों, नंबर 1, 5 और 7 पर कब्जा

ओटीटी की दुनिया में इस वक्त एक नाम छाया हुआ है, नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 में इस एक नाम की ट्रेंड लिस्ट में तहलका मचा रहा है, इस फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर हर एक मोड़ पर नई कहानी लेकर आता है, जो दिमाग को 360 डिग्री में घुमाकर रख देता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' फ्रैंचाइजी इन दिनों OTT पर जबरदस्त चर्चा में है. नेटफ्लिक्स इंडिया पर एक ही नाम की तीन फिल्में एक साथ ट्रेंड कर रही हैं, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है.

हाल ही में रिलीज हुई 'मर्दानी 3' प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, पहली फिल्म 'मर्दानी' पांचवें और 'मर्दानी 2' सातवें नंबर पर बनी हुई है. एक ही फ्रैंचाइजी की तीन फिल्मों का एक साथ टॉप-10 में जगह बनाना बेहद कम देखने को मिलता है.

'मर्दानी 3' की पॉपुलैरिटी का असर साफ दिख रहा है. नई फिल्म देखने के बाद दर्शक पुरानी फिल्मों की तरफ भी लौट रहे हैं. यही वजह है, कि तीनों पार्ट्स एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और रानी मुखर्जी का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

थिएटर में भी 'मर्दानी 3' ने शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में 50 दिनों तक सिनेमाघरों में टिके रहकर करीब 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आज के समय में जब कई बड़ी फिल्में जल्दी उतर जाती हैं, ये आंकड़ा काफी खास माना जा रहा है.

'मर्दानी' सीरीज की खास बात इसका मजबूत महिला किरदार है. रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में एक अलग पहचान बनाई है. उनका निडर और ईमानदार अंदाज दर्शकों को हर बार बांधे रखता है.

इस फ्रैंचाइजी को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि 'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. पिछले कई सालों से ये सीरीज भारतीय सिनेमा की सफल महिला प्रधान फिल्मों में गिनी जाती है.

OTT और थिएटर के बीच बढ़ते तालमेल का भी ये बेहतरीन उदाहरण है. थिएटर में हिट होने के बाद जब फिल्म OTT पर आती है, तो उसकी पहुंच और ज्यादा बढ़ जाती है. 'मर्दानी 3' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है.

बहरहाल, 'मर्दानी' सीरीज ने ये साबित कर दिया है, कि दमदार कहानी और मजबूत किरदार के दम पर कोई भी फिल्म लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती है.

First published on: Apr 02, 2026 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.