---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: ना हनुमान जी, ना रावण, Ranbir Kapoor की रामायण के हर फ्रेम में नजर आए तो श्रीराम

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आ गई है. नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म के टीजर ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में काफी भव्य और दिव्य नजर आ रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें देखकर आप दंग रह जाएंगे. भगवन श्री राम के किरदार को रणबीर ने बड़ी ही सादगी और सहजता से निभाया है.

हनुमान जयंती के खास मौके पर ये टीजर रिलीज किया गया. लेकिन इसके एक भी फ्रेम में बजरंगबली नजर नहीं आए. फिल्म में कही रावण भी नहीं नजर आया. जारी टीजर में केवल श्रीराम की ही झलक देखने को मिलती है.

फिल्म रामायण से रिलीज किया गया ये 'राम' टीजर दुनियाभर के दर्शकों के लिए काफी खास बताया जा रहा है. टीजर शुरू होते ही भगवान राम झलक दिखाई जाती है. रणबीर कपूर इस किरदार में काफी शानदार नजर आ रहे हैं.

टीजर में अयोध्या के राम, फिर वन में जाते राम, युद्ध भूमि में राम, जैसे कई शानदार सीन्स दिखाए गए हैं. इसके हर एक फ्रेम में रणबीर कपूर श्री राम के रूप में दिखते हैं.

'मर्यादा पुरुषोत्तम' के किरदार में रणबीर कपूर के चेहरे पर एक अलग ही तेज देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि टीजर रिलीज होते ही रणबीर कपूर का ये नया लुक वायरल हो गया है.

टीजर के शानदार विजुअल्स, वीएफएक्स और एक इलैक्ट्रिफाइंग बैकग्राउंड स्कोर हर किसी को अपनी और खींच रहे हैं. रामायण से रणबीर कपूर की ये झलक वाकई लाजवाब है.

First published on: Apr 02, 2026 11:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.