---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor ने पहले ठुकरा दी थी Ramayana, सिर्फ इसलिए निभाया मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर सामने आ गया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में रमे हुए दिख रहे हैं. फैंस उनका लुक देख और भी उत्साहित हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले रणबीर ने इस मेगा बजट फिल्म में राम बनने से इनकार कर दिया था.

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आते ही छा गया है. हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. श्री राम के किरदार में नजर आए रणबीर कपूर के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है. लेकिन क्या आपको पता है पहले रणबीर कपूर ये फिल्म ठुकरा दी थी. इसका खुलासा खुद रणबीर ने एक बातचीत में किया. उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब नमित ने मुझे करीब 4 साल पहले यह रोल ऑफर किया, मेरा पहला रिएक्शन था ‘नहीं’, मैं इतना फिट नहीं हूं, इतना अच्छा नहीं हूं कि इस किरदार के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा."

ऐसे में रणबीर के ऊपर इस किरदार को लेकर काफी डर था. वो कहते हैं, "वो डर बहुत जल्दी कृतज्ञता में बदल गया, क्योंकि ऐसे मौके मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी थे.” रणबीर के लिए ये रोल केवल एक फिल्म नहीं है. ये उनकी जिंदगी बदलने वाला मौका है.

रणबीर कपूर ने बताया कि शादी के बाद जब वो पिता बने तो जिंदगी के इस मोड़ ने उनकी सोच दी. उन्होंने कहा, "मैं पहली बार पिता बना. भगवान राम का किरदार निभाना और पिता बनना, ये एक स्वीट संयोग था, जिसने मेरी जिंदगी को बदल दिया.”

अपनी फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने कहा, “मेरे लिए तैयारी उस दिन शुरू हो गई थी, जब मैंने 'रामायण' देखी. ये हमारी सोच में इतनी गहराई से बसी है कि हम इस कहानी पर गर्व करते हैं.”

बात करें फिल्म की तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, अरुण गोविल जैसे शानदार कलाकार लीड रोल में हैं. फिल्म का म्यूजिक हंस जिमेर और ए. आर. रहमान ने दिया है. इस फिल्म दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला पार्ट 2026 में दिवाली और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

First published on: Apr 02, 2026 12:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.