---विज्ञापन---

हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, फिर भी क्यों नहीं दिखे हनुमान? वजह जानकर लगेगा सनी देओल के फैंस को सदमा

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीजर मेकर्स ने हनुमान जयंती के खास दिन पर रिलीज किया है, जिसमें श्रीराम के रूप में रणबीर को देखकर फैंस खासे एक्साइटेड दिखे, लेकिन बजरंगबलि के जन्मोत्सव के दिन रिलीज हुए, इस टीजर में हनुमान जी की झलक न देखकर सनी देओल के फैंस थोड़ा मायूस दिखे, आइए जानते हैं, इसके पीछे की क्या वजह है?

फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फैंस लंबे समय से इस फिल्म की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, और जैसे ही टीजर सामने आया, रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक चर्चा का केंद्र बन गया. शानदार विजुअल्स, भव्य सेट और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों को खूब इंप्रेस किया.

लेकिन इस टीजर को लेकर एक बात ने सबका ध्यान खींच लिया, भगवान राम की कहानी पर बनी इस फिल्म की पहली झलक में उनके सबसे बड़े भक्त हनुमान नजर ही नहीं आए. खास बात ये है, कि टीजर भी हनुमान जयंती के दिन रिलीज किया गया, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी, कि उन्हें हनुमान का भी दमदार अवतार देखने को मिलेगा.

दरअसल, इसके पीछे की वजह फिल्म की शूटिंग से जुड़ी है. खबरों के मुताबिक, फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल अभी तक अपनी शूटिंग पूरी नहीं कर पाए हैं. उनके व्यस्त शेड्यूल के चलते फिल्म के कई अहम सीन शूट होना बाकी हैं. यही कारण है, कि मेकर्स ने टीज़र में उनके किरदार को शामिल नहीं किया.

हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात ये है, कि सनी देओल 'रामायण पार्ट 1' में एक छोटे से कैमियो में जरूर नजर आएंगे. यानी फिल्म में उनकी एंट्री होगी, लेकिन बहुत सीमित समय के लिए. असली धमाका 'रामायण पार्ट 2' में देखने को मिलेगा, जहां उनका किरदार ज्यादा अच्छे से दिखाया जाएगा.

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बना रहे हैं, और इसे दो हिस्सों में रिलीज करने की प्लानिंग है. यही वजह है, कि कहानी और किरदारों को धीरे-धीरे दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है, ताकि हर किरदार को पूरा स्पेस मिल सके.

बहरहाल, टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. रणबीर कपूर का शांत और प्रभावशाली राम अवतार लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं अब सभी की नजरें हनुमान के लुक पर टिकी हैं. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कि आखिर सनी देओल का हनुमान अवतार कैसा होगा और फिल्म में वो क्या नया लेकर आएंगे.

First published on: Apr 02, 2026 01:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.