---विज्ञापन---

Ramayana Teaser X Review: श्रीराम बनकर छाए रणबीर कपूर, तो सीता मां की झलक देख बोले फैंस- ‘ये तो…

Ramayana Teaser X Review: हनुमान जयंती के खास मौके पर 'रामायण' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. करीब 2 मिनट 38 सेकंड की इस झलक ने फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है. जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम के रूप अद्भुत, सौम्य और पर्यादा पुरुषोत्म के रूप में खूब जच रहे हैं, फैंस से उन्हें खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, खास बात ये है, कि रिलीज से पहले ही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस में रखी गई थी, जहां से इसे जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला.

टीजर में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम के रूप में देखकर फैंस बेहद इमोशनल नजर आए. कई यूजर्स ने इसे दिव्य अनुभव बताया. एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान! ये तो जबरदस्त है' आखिरकार 'रामायण' उसी भव्यता में आ रही है, जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे.'

वहीं, साई पल्लवी की सीता मां के रूप में छोटी सी झलक ने भी लोगों का दिल जीत लिया है. उनकी सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर फैंस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

टीजर के विजुअल्स, ग्रैंड स्केल और दमदार बैकग्राउंड स्कोर की भी खूब तारीफ हो रही है. म्यूजिक में Hans Zimmer और A. R. Rahman जैसे बड़े नाम जुड़े हैं, जिसने इसे और भव्य बना दिया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी टीजर देखने के बाद एक्स पर रिव्यू शेयर करते हुए, लिखा कि ये झलक सांसें रोक देने वाली है, और फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के क्रिटिक रमेश बाला ने इसे दिव्य अनुभव बताया और कहा कि हर फ्रेम में स्केल और इमोशन दिखता है.

फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं, और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. सनी देओल हनुमान, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

दो पार्ट में बन रही इस मेगा फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर आएगा. टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद साफ है, कि 'रामायण' अब से ही 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है.

First published on: Apr 02, 2026 11:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.