---विज्ञापन---

‘मैं इसे गलत…’ Dhurandhar 2 में राम गोपाल वर्मा को नहीं पसंद ये एंगल, बोले- ‘उसने अच्छा काम नहीं…’

Ram Gopal Varma on 'Dhurandhar 2': बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी राम गोपाल वर्मा 'धुरंधर 2' पर दिए अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. हमेशा फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ करने वाले राम गोपाल वर्मा को मूवी का एक एंगल पसंद नहीं आया. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्हें फिल्म का कौन-सा एंगल पसंद नहीं आया.

राम गोपाल वर्मा हाल ही में हुसैन जैदी के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और साथ ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर भी काफी बातें की.

इस पॉडकास्ट में राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' की काफी तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के उस एंगल के बारे में खुलकर बात की, जो उन्हें ठीक नहीं लगा. राम गोपाल वर्मा को 'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम वाला एंगल कुछ खास पसंद नहीं आया.

राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम के कैरेक्टर को लेकर आपत्तियां जताई है. उन्होंने कहा, 'मैं पूरी फिल्म में सिर्फ इसी बात से असहमत हूं. मुझे लगता है कि दाऊद इब्राहिम का चित्रण... उनके पास अपने सॉर्स हो सकते हैं (लेकिन) मुझे लगता है कि इसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है.'

'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम को 'बड़े साहब' कहा गया है और उसे भारत में आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड के रूप में दिखाया गया है. लेकिन, राम गोपाल वर्मा का मानना ​​है कि दाऊद इब्राहिम की इस व्याख्या पर विश्वास करना मुश्किल है.

राम गोपाल वर्मा ने साफ कहा कि वह इस मामले पर पूरे अधिकार का दावा नहीं करते हैं, लेकिन फिल्म की कहानी दाऊद की वर्तमान स्थिति के बारे में उनकी समझ से मेल नहीं खाती है. उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं यह बात पूरे यकीन से कह सकता हूं, लेकिन यह मेरे ज्ञान के अनुरूप नहीं है.'

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'वह अपनी मर्जी से इनएक्टिव है, क्योंकि उसने सब कुछ करना बंद कर दिया है. मेरा मानना ​​है कि उसने 20 साल पहले ही आपराधिक गतिविधियों से संन्यास ले लिया था. कोई भी एक्सपर्ट नहीं हो सकता, कोई नहीं जान सकता कि यह सच है. हम सभी सोचते हैं कि धुरंधर ने कुछ दिखाया है... मैं इसे गलत साबित नहीं कर सकता, और निर्देशक भी इसे साबित नहीं कर सकते.'

First published on: Apr 17, 2026 10:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.