Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Rajpal Yadav ने बताया तिहाड़ जेल का वो सबसे मुश्किल लम्हा, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक

मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं. रिहाई के बाद वह सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे. इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी राधा यादव मजबूती से उनके साथ खड़ी नजर आईं. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने अपने संघर्ष, जेल के अनुभवों और भविष्य की कानूनी लड़ाई पर खुलकर बात की.

जेल का सबसे मुश्किल समय- एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि जेल में उनके लिए सबसे कठिन काम अपने परिवार से दूर रहना था. उन्होंने कहा, "सबसे मुश्किल हिस्सा अपने परिवार से दूर रहना था. वहां मैंने खुद को एक रूटीन में ढाल लिया था. मैं सुबह जल्दी उठता था, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करता था और अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता था.

कानूनी मामले पर राजपाल और उनकी पत्नी का रुख- राजपाल के मुताबिक, यह मामला कई सालों से चल रहा है और उन्होंने इसे कानूनी तरीके से ही हल करना उचित समझा. उनकी पत्नी राधा ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, "हम अभी एक समय में एक कदम (one step at a time) उठाकर इस स्थिति से निपट रहे हैं. हमने सभी कानूनी और सम्मानजनक विकल्पों पर विचार किया है. कभी-कभी समाधान सिर्फ इच्छाशक्ति पर नहीं, बल्कि सही समय पर निर्भर करता है.

इंडस्ट्री और चाहने वालों का मिला साथ- मुश्किल घड़ी में मिले समर्थन को लेकर राजपाल यादव काफी भावुक दिखे. उन्होंने कहा कि वह इस बात के शुक्रगुजार हैं कि लोगों ने उन पर भरोसा बनाए रखा. उनके अनुसार, उनके जैसे व्यक्ति के लिए सम्मान और उनकी बात सुना जाना सबसे ज्यादा मायने रखता है. वहीं राधा ने भी उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कठिन समय में उन्हें हौसला दिया.

अभी खत्म नहीं हुई है कानूनी लड़ाई- बेल मिलने का मतलब यह नहीं है कि मामला सुलझ गया है. राजपाल यादव ने स्पष्ट किया कि कानूनी लड़ाई अभी लंबी है और वह इसके लिए तैयार हैं. फिलहाल वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और शाहजहांपुर में भतीजी की शादी के जश्न में शामिल होकर पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं. जहां एक्टर की कई फोटोज भी वायरल हो रही है. एक तस्वीर में तो वो खुद भतीजी की शादी में पूड़ी बेलते हुए नजर आ रहे हैं.

18 मार्च को अगली सुनवाई- जानकारी के लिए बता दें कि 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के खिलाफ अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है. अब देखना होगा कि इस सुनवाई के दौरान क्या फैसला होता है.

First published on: Feb 20, 2026 09:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.