---विज्ञापन---
तिहाड़ जेल से रिहा हो Rajpal Yadav ने भतीजी की शादी में बेली रोटियां, सादगी देख फैंस हुए कायल

राजपाल यादव बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे. एक्टर को जेल से 17 फरवरी को रिहा किया गया था. उन्हें अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए अंतरिम जमानत मिली है और 18 मार्च को अगली सुनवाई में एक्टर को हाजिर होना होगा.एक्टर का यह मामला साल 2012 का है और उनके पास पैसे ना होने के कारण उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया था.

इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनकी भतीजी की शादी का है. जिसमे वह हर एक फंक्शन को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वायरल वीडियो में राजपाल यादव हलवाई के साथ बैठकर रोटियां बेलते हुए दिख रहे है. इस दौरान वह हलवाइयों से बात करते हैं, जिसमें एक्टर कहते हैं हमने लगभग एक आध साल, दो साल बाद बेलने की कोशिश की थी.हलवाई उनसे कहते हैं कि फिर भी आप भूले नहीं हो. इसपर एक्टर कहते हैं भूलेंगे कैसे. फिर हलवाई कहता है कि परमात्मा की कृपा है. इसके बाद राजपाल यादव चूल्हे पर रोटियां पकने के लिए रखते है.

आगे राजपाल कहते हैं कि रोटी बेलना एक कला है.रोटी घूमनी चाहिए. एक्टर के इस सादगी भरे अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया. इस दौरान राजपाल ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने हुए सिंपल लुक में दिखे थे.

बता दें कि भतीजी की शादी के सभी फंक्शन में राजपाल ने समा बांध दिया. जिसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. राजपाल भतीजी के संगीत सेरेमनी वाले दिन जमकर डांस करते हुए नजर आए और विदाई के दौरान वह आंसू बहाते हुए दिखे थे.मेहंदी फंक्शन के दौरान राजपाल सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया दिल ले गई पर डांस करते हुए नजर आए. इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

बता दें कि राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी खूब मदद की. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन, अनूप जलोटा, मीका सिंह ने उन्हें फाइनेंशियल हेल्प की. इसके अलावा इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें अपनी नई फिल्म में ऑफर भी दिया है.