---विज्ञापन---

Prime Video पर छुपकर बवाल काट रही 2 घंटे 10 मिनट की ये साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख खुला रह जाएगा मुंह

Prime Video Psychological Thriller Film: साउथ सिनेमा का नाम सुनते ही दिमाग में थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों के सीन घूमने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

साउथ इंडियन सिनेमा की इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया. वहीं, जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो वहां भी झंडे दिए. इस फिल्म की कहानी आपके दिमाग को पूरी तरह से खुद में उलझा दिया है.

वहीं, इस फिल्म की कहानी इतनी इंटेंस और दिलचस्प है कि आप चाह कर भी अपनी कुर्सी से हिल नहीं सकते. इस फिल्म के सस्पेंस और थ्रिल के आगे 'महाराजा' तक सस्पेंस हल्का लगने लगेगा.

हम जिस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'HIT: The First Case' है, जिसे हिंदी में भी इसी नाम से रिलीज किया गया है. फिल्म में विश्वक सेन और रूहानी शर्मा लीड रोल में हैं.

इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी दुनिया उस वक्त हिल जाती है, जब अचानक से उसकी गर्लफ्रेंड किडनैप हो जाती है और कातिल उसे जान से मारने की धमकी देता है. इसका क्लाइमेक्स देख आपका भी मुंह खुला रह जाएगा.

Prime Video पर 2 घंटे 10 मिनट की ये साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलरल फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.6 रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 07, 2026 07:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.