Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar New AI Cast: परेश रावल बने ‘जमील जमाली’ तो सलमान बने ‘रहमान डकैत’, जानें AI ने किसे बनाया ‘हमाजा’ और किसे यलीना

Dhurandhar New AI Cast: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इस बीच फिल्म के कई सीन को AI के जरिए रिक्रिएट किया गया. हाल ही में AI ने 'धुरंधर' की पूरी कास्ट को चेंज कर दिया, 2000's का यूनिक टच दिया, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया वायरल हो रहे AI 'धुरंधर' 2000's कास्ट वीडियो में फिल्म के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर में एक 'जमिल जमाली' के लिए परेश रवाल को कास्ट किया. जमिल जमाली के किरदार परेश रवाल को देखना अनएक्सपेक्टेड था.

इस वायरल AI वीडियो में अजय सानयाल के किरदार के लिए बोमन इरानी को कास्ट किया गया. इस किरदार में आर. माधवन की जगह बोमन इरानी को देखना थोड़ा अजीब लग रहा है.

इस AI वीडियो में रहमान डकैत के राइड हैंड उजैर बलौच के किरदार में विवेक ओबरॉय को दिखाया गया है. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि वीडियो में रहमान डकैत के किरदार सलमान खान को दिखाया गया है.

इतना ही नहीं, इस AI वीडियो में रहमान डकैत बने सलमान खान की पत्नी के तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन को दिखाया गया है. वहीं, एसपी असलम के किरदार में सनी देओ को दिखाया गया है.

इस AI वीडियो में खुंखार विलेन मेजर इकबाल का किरदार सुनील शेट्टी निभाते नजर आ रहे हैं. वैसे, मेजर इकबाल के किरदार में सुनील शेट्टी काफी फिट बैठते नजर आ रहे हैं.

वहीं, इस AI वीडियो में फिल्म के हीरो हमजा का किरदार जॉन इब्राहिम निभा रहे हैं. जॉन इब्राहिम को हमजा के कैरेक्टर में देखना काफी अजीब लग रहा है. वहीं, यलीना के किरदार में जेनेलिया डी'सूजा को दिखाया गया है. यकीनन इस किरदार में जेनेलिया काफी खूबसूरत लग रही है.

First published on: Apr 01, 2026 09:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.