Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: ल्यारी की असली कहानी आई सामने, क्या ‘धुरंधर 2’ ने दिखाया सच? उजैर बलोच ने अरशद पप्पू के साथ आखिर किया क्या

Dhurandhar 2 इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म के कई सीन वायरल हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस सीन ने लोगों को झकझोर दिया है, वो है अरशद पप्पू की हत्या वाला दृश्य. इस सीन की क्रूरता ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, और अब इसे लेकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं.

फिल्म में दिखाया गया है, कि उजैर बलोच और उसके गैंग ने अरशद पप्पू के साथ बेहद बेरहमी की. अब सोशल मीडिया पर खुद को ल्यारी का रहने वाला बताने वाले कई यूजर्स का कहना है, कि फिल्म में दिखाया गया सीन हकीकत के काफी करीब है. हालांकि, असली घटना इससे भी ज्यादा खौफनाक थी.

एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया, कि अरशद पप्पू की हत्या के बाद उसका सिर कलम कर दिया गया था. इतना ही नहीं, तैमूर नाम के एक यूजर ने लिखा, 'अगली सुबह इलाके में फुटबॉल मैच का ऐलान किया गया, और कथित तौर पर उसके सिर से फुटबॉल खेली गई.' इस दावे ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है.

कई यूजर्स ने कमेंट में अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए, लिखा कि उस दौर में ल्यारी में रहना बेहद डरावना था. गोलियों की आवाजें आम बात थीं, और गैंगवार का खौफ हर समय बना रहता था. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा, कि फिल्म में असल घटना की पूरी भयावहता नहीं दिखाई गई है.

एक ने लिखा है, 'फिल्म में कुछ नहीं दिखाया है. मैं ल्यारी में 10 साल रहा हूं, और अरशद पप्पू और रहमान डकैत, उजैर बलोच के बीच कड़ी दुश्मनी थी. वो एक-दूसरे पर अकसर हमलावर रहते थे, जो बेहद डरावने होते थे. कुछ लोगों ने यहां तक लिखा, कि उजैर ने बच्चों को भी अरशद के सिर से फुटबॉल खिलवाई थी. इतना ही नहीं उसके शरीर के टुकड़े कर खाल खींचकर जलाया भी गया था.

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इन कहानियों ने फिल्म के उस सीन को लेकर लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है. फिल्म में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने भी एक इंटरव्यू में कहा था, कि शूटिंग के दौरान उन्हें इस कहानी पर यकीन करना मुश्किल लग रहा था.

वहीं, फिल्म की सफलता की बात करें, तो 'धुरंधर 2' लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने महज कुछ दिनों में ही 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और दुनियाभर में भी जबरदस्त कमाई कर रही है.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' का ये सीन सिर्फ एक फिल्मी दृश्य नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे की कथित सच्चाई ने इसे और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया है. अब ये दर्शकों पर है, कि वे इसे सिनेमाई कल्पना मानते हैं, या हकीकत के करीब एक डरावनी कहानी.

First published on: Mar 30, 2026 12:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.