Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर 8 साल पुरानी इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया था तहलका

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ये 8 साल पुरानी खूब देखी जा रही है. इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. हाल ही में इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी. सालों बाद ये ओटीटी पर आई और टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई.

साल 2018 में आई ये फिल्म विवादों में जरूर रही, लेकिन कमाई के मामले में इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया. इसकी स्टारकास्ट और कहानी को खूब सराहा है. अब आप ये फिल्म घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2018 की सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' की, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था. इस हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह लीड रोल में थे.

फिल्म की कहानी राजा रतन सिंह की पत्नी रानी पद्मावती पर आधारित है, जिनकी खूबसूरती पर मोहित अत्याचारी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी उनके राज्य पर आक्रमण कर देता है. लेकिन रानी अपने आत्मसम्मान और रक्षा के लिए जौहर करती हैं.

215 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने दुनियाभर में 571.98 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खूब पसंद किया गया था.

अब करीब 8 साल बाद 'पद्मावत' को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यहां रिलीज होते ही ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई है.

First published on: Feb 28, 2026 07:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.