---विज्ञापन---

OTT की सबसे बवाली क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस देख पकड़ लेंगे माथा

सस्पेंस से भरपूर फिल्में आजकल काफी पसंद की जा रही हैं. ‘महाराजा’ और दृश्यम जैसी फिल्मों ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है. ऐसे में आज हम आपके एक लिए ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी सस्पेंस और थ्रिल भरी कहानी देखकर पका माथा घूम जाएगा. कहानी लड़कियों को बेरहमी से कत्ल करने वाला सीरियल किलर की है, जिसे दो जांबाज पुलिस अफसर ढूंढने का काम करते हैं.

फिल्म की कहानी दो पुलिसवालों वालों की है, जिन्हें एक ऐसे सीरियल किलर का पता लगाना है, जो बहुत ही बेरहमी से लड़कियों का कत्ल करता है. ये केस कोई मामूली केस नहीं, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है इसमें चौंका देने वाले खुलासे होते हैं.

जी हम बात कर रहे हैं सोनीलिव पर मौजूद तमिल फिल्म 'पोर तोझिल' की, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में भी देख सकते हैं. इस फिल्म को विग्नेश राजा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में लीड रोल में अशोक सेल्वन, सुनील सुखदा, निखिला विमल और आर. शरतकुमार है.

इस फिल्म में आने वाले जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट हर किसी को चौंका देते हैं. सीरियल किलर की इस कहानी को देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म अंत तक बांधकर रखती है.

इस फिल्म की खास बात ये है कि आखिर तक सीरियल किलर को लेकर सुराग नहीं मिलता है और फिल्म में दर्शक खोजता रहता है कि आखिर कौन है जो कत्ल कर रहा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और हिट साबित हुई थी.

इअगर आप सबसे अलग और एक शानदार क्राइम-थ्रिलर की तलाश में हैं तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है. इसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर एन्जॉय कर सकते हैं.

First published on: Apr 19, 2026 07:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.