---विज्ञापन---

OTT पर आ रहा है इस हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका, रिलीज होंगी ये तगड़ी फिल्में और सीरीज

अप्रैल का चौथा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए मनोरंजन का एक बड़ा डोज लेकर आ रहा है. 20 से 26 अप्रैल के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. अगर आप भी घर बैठे नई कहानियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास है. आइए जानते हैं कि इस बार ओटीटी पर कौन-कौन सी धमाकेदार चीजें आपका इंतजार कर रही हैं.

'24' का तीसरा सीजन (जियो हॉटस्टार)- अनिल कपूर का सुपरहिट शो '24' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इसे आप 24 अप्रैल से देख सकते हैं.

साउथ फिल्म 'बैंड मेलम' (जी5)- मार्च में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद, यह चर्चित साउथ फिल्म 24 अप्रैल को ओटीटी पर दस्तक देगी.

धमाकेदार फिल्म 'प्रतिछाया' (जियो हॉटस्टार)- साउथ की एक और जबरदस्त फिल्म 'प्रतिछाया' 24 अप्रैल से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जो मार्च में थिएटर में रिलीज हुई थी.

हॉलीवुड फिल्म 'एपेक्स' (नेटफ्लिक्स)- अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो 'एपेक्स' देखना न भूलें. यह फिल्म 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.

कोरियन थ्रिलर 'इफ विशेज कुड किल' (नेटफ्लिक्स)- कोरियन कंटेंट पसंद करने वालों के लिए यह एक हॉरर थ्रिलर सीरीज है, जो 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर आ रही है.

एनिमेटेड साइंस फिक्शन 'स्ट्रेंजर थिंग्स:टेल्स फ्रॉम 85' (नेटफ्लिक्स)- साइंस फिक्शन और एनीमेशन के शौकीनों के लिए यह सीरीज 23 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

First published on: Apr 20, 2026 05:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.