---विज्ञापन---
O Romeo: बेहद फिल्मी है ‘ओ रोमियो’ के हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की लव स्टोरी, साथ मिलकर कर चुके हैं दाऊद इब्राहिम की नाक में दम!

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.शाहिद ने फिल्म में हुसैन उस्तरा का रोल किया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. मूवी में शाहिद के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आईं है, जो कि अरशफ खान यानी कि सपना दीदी के किरदार में नजर आईं है. फिल्म में शाहिद और तृप्ति की लव स्टोरी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं कि हुसैन उस्तरा और सपना दीदी कौन थे और क्या फिल्म में दिखाई गई इनकी लव स्टोरी रियल लाइफ से इंस्पायर है.

दरअसल, फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा का रोल निभा रहे हैं. हुसैन उस्तरा को लेकर बात करें तो उनका रियल नाम हुसैन शेख था और वह मुंबई में रहे और वहीं पले बढ़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गली मोहल्लों में होने वाली लड़ाइयों और रिश्वतखोरी के धंधों के जरिए अंडरवर्ल्ड में घुसा था. सालों के बाद वह कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में उभरा.

जर्नलिस्ट एस हुसैन जैदी हुसैन की किताब पर आधारित ओ रोमियो को लेकर पत्रकार ने उस्तरा के बारे में अपनी किताब 'द डेंजरस डजन हिटमैन ऑफ द मुंबई अंडरवर्ल्ड' में हुसैन उस्तरा के बारे में बताया हैं. जैदी की किताब में 'डोंगरी टू दुई' के मुताबिक उस्तारा टाइटल एक बहुत खतरनाक हमले के बाद आया था. जिसमें उसने कथित तौर पर एक धारदार ब्लेड से अपने ही राइवल के शरीर पर एक लंबा कट लगाया था. पत्रकार ने इसको लेकर लिखा था, " कहा जाता है कि कट कंधे से लेकर कमर तक किया गया था. डॉक्टर कट को देखकर दंग रह गए और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि सर्जरी कैसे करें.

वहीं, सपना दीदी के बारे में बात करें तो जन्म से वह अशरफ खान नाम से जानी गईं. कथित तौर पर बताया जाता है कि उनके पति महमूद खान की दाऊद इब्राहिम के गिरोह ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद सपना ने इसका बदला लेने का फैसला किया था. खबरों के मुताबिक सपना को ट्रेनिंग देने में उस्तरा का हाथ था. माना जाता है कि सपना उस्तरा के कहे पर चलीं और उसने ही बदला लेने, हथियार चलाना, बाइक चलाना सिखाया. जिसके बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मिलकर दाऊद इब्राहिम की हत्या की साजिश रची थी और उनके नेटवर्क को बुरी तरह से हिला दिया था.

बताया जाता है कि दाऊद इब्राहिम की मौत की कथित प्लानिंग सपना दीदी ने हुसैन उस्तरा के साथ मिलकर की थी और उनके नेटवर्क को बुरी तरह से हिला दिया था. दोनों ने ये प्लानिंग शारजाह में हुए क्रिकेट मैच के दौरान की थी. हालांकि प्लानिंग असफल रही थी और 1994 में सपना दीदी की हत्या करवा दी गई थी.

वहीं, हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात तब हुई, जर्नलिस्ट एस हुसैन जैदी की किताब के मुताबिक तब हुई जब सपना दीदी के पति महमूद की हत्या हो गई थी. इसके बाद जब बदला लेना चाहती थी, तो उसे पता चला कि हुसैन भी दाऊद को मारना चाहता है. इसी सिलसिले में दोनों पहली बार मिले थे. इसके बाद धीरे-धीरे जब हुसैन ने अशरफ को बंदूक चलाने से लेकर मार्शल आर्ट्स तक की ट्रेनिंग दी, तो हुसैन को उससे प्यार हो गया. इस बीच अशरफ ने एक लोकल डॉन से भी मुलाकात करने की सोची, लेकिन फिर उसने अपना नाम सपना रखा, ताकि उसे हिंदू गैंगस्टर से मदद मिल सके. बाद में हुसैन और सपना दोनों का रिश्ता टूट गया. साल 1998 में हुसैन उस्तरा की मौत हो गई थी. हालांकि निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर किसी भी रियल लाइफ सिमिलैरिटी की पुष्टी नहीं की है.