---विज्ञापन---
विजय थलापति ही नहीं! शादीशुदा होते हुए भी इन स्टार्स का रहा अफेयर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वह अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. एक ओर उनकी मूवी की बिना रिलीज सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो गई है. जिसपर जमकर बवाल खड़ा हो गया है. वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने बीते दिनों तलाक के लिए अर्जी दी है. साथ ही उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है.

वहीं, थलापति के पत्नी संग तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बीच एक्टर को तृष्णा कृष्णन के साथ स्पॉट किया गया था. दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था. जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं भी जोरों से उठने लगीं. इतना ही नहीं दोनों की पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. वहीं, आज हम फिल्म इंडस्ट्री के तमाम ऐसे कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनका शादीशुदा होते हुए भी लंबे वक्त तक अफेयर चला था.

प्रभु देवा: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने में डांसर, कोरियोग्राफर और एक्टर प्रभु देवा का नाम भी इसमें शामिल है. उनके अफेयर की चर्चाएं साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ चली थीं. शादीशुदा होते हुए भी प्रभु देवा ने नयनतारा को सालों तक डेट किया, लेकिन फिर बाद में ब्रेकअप हो गया.

कमल हासन: लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का नाम भी शामिल है. एक्टर के अफेयर के चर्चे गौतमी के साथ खूब रहे हैं. जिसके कारण उनकी शादी में मुश्किलें आ गई थीं. कहा जाता है कि दोनों ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन फिर अलग हो गए थे.

नागार्जुन: एक्टर नागार्जुन का नाम भी इसमें शामिल है. शादीशुदा नागार्जुन का नाम तब्बू के साथ जुड़ा था. दोनों के अफेयर के चर्चे लंबे वक्त तक चले थे. तब्बू और नागार्जुन ने निन्ने पेल्लादशा और आविदा मां आवडे में काम किया था और इसी बीच दोनों के प्यार की शुरुआत हुई. लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया. हालांकि आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और 54 साल की एक्ट्रेस अभी भी कुंवारी हैं.

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम भी इसमें शामिल है. एक्टर जया प्रदा से शादीशुदा है, लेकिन उनके अफेयर की चर्चाएं रेखा साथ खूब हुई हैं. दोनों ने तमाम फिल्मों में साथ काम किया है और इसी दौरान वे प्यार में पड़े. कहा जाता है कि उनका अफेयर लंबे वक्त तक चला. लेकिन जब जया को इसकी भनक लगी तो उन्होंने रेखा को घर बुलाकर कहा था कि वह अमिताभ को कभी नहीं छोड़ेगी. वहीं, रेखा और अमिताभ ने फिल्म सिलसिला के बाद किसी भी मूवी में साथ काम नहीं किया.

धर्मेंद्र: एक्टर धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी. लेकिन उन्होंने हेमा मालिनी के साथ अपने करियर में तमाम फिल्में की और इसी दौरान उन्हें प्यार हो गया. इसके बाद 1980 के दशक में शादी करने का फैसला किया, लेकिन प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से धर्म बदलकर शादी की थी.