Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ छोड़िए, 2 घंटे 19 मिनट की इस फिल्म का सस्पेंस देख उड़ जाएगी नींद, क्लाइमेक्स तक नहीं छोड़ेंगे कुर्सी

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में तमाम ऐसी फिल्में है, जिनकी कहानी एक बार देखने के बाद सालों तक दिमाग में छपी रहती है. वहीं, सस्पेंस थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है जिसकी कहानियां ज्यादा लोगों के दिमाग में बैठ जाती है और इस तरह की कहानियां अक्सर लोगों को फेवरेट भी होती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में जो आपकी नींद उड़ा देगी.

अक्सर ही सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के मामले में लोगों को अजय देवगन की दृश्यम और विजय सेतुपति की महाराजा याद आती है. हालांकि आज हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं उसका सस्पेंस भी काफी जबरदस्त है. यह मूवी ओटीटी पर भी खूब पसंद की गई है.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह है चिट्ठा, जो कि साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में लीड रोल में सिद्धार्थ और चाइल्ड आर्टिस्ट सहर्षा श्री नजर आईं है. इसके अलावा फिल्म में निमिशा सजयान दिखीं है.

2 घंटे 19 मिनट की यह फिल्म चाचा और भतीजी के रिश्ते के बारे में है. फिल्म की शुरुआत भले ही साधारण है, लेकिन इस मूवी की कहानी आपको आखिर तक हिला कर रख देगी.

फिल्म की कहानी मासूम बच्चियों के लापता होने के बारे में है, जिस पर न तो पुलिस ध्यान देती है और न ही गांव के लोग. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक शख्स छोटी बच्चियों को गायब करता है और उनके साथ दुष्कर्म करता है और उन्हें जिंदा जलाकर मार देता है. इसी बीच सिद्धार्थ की फिल्म में भतीजी भी अचानक गायब हो जाती है और इसके बाद असली सस्पेंस की शुरुआत होती है. चाचा अपनी भतीजी को ढूंढने के लिए पूरी ताकत लगा देता है. फिल्म का क्लाइमैक्स काफी खतरनाक है, जो कि आपको हैरान कर देगी.

फिल्म चिट्ठा को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को IMDB पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर हिंदी में भी मौजूद है.

First published on: Feb 05, 2026 01:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.