Friday, 6 February, 2026

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Birthday: 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आई थी नोरा फतेही, आज जी रही आलीशान जिंदगी, करोड़ों का घर और महंगी गाड़ियों की लगी है लाइन

नोरा फतेही आज बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार हैं. वह वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बनने आईं थी, लेकिन अपने शानदार मूव्स के कारण वह आज पॉपुलर डांसर बन गई हैं. वहीं, नोरा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का बर्थडे 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो में हुआ था. तो चलिए आज जैसा कि एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में.

दरअसल, नोरा फतेही भारत सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर आईं थी और इस बारे में खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था. नोरा ने बताया था इंडस्ट्री में शुरुआती दिन उनके लिए बहुत मुश्किल भरे और स्ट्रगलिंग थे. एक साधारण परिवार में जन्मी नोरा ने अपने सपनों में कोई कमी नहीं छोड़ी और इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर पहचान हासिल की.

नोरा ने साल 2014 में आई फिल्म फगली से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही. इसके बाद वह रॉर द टाइगर्स ऑफ सुंदरबन में नजर आईं. नोरा ने शुरुआत में कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल अदा किए, लेकिन उन्हें उस तरह की पहचान हासिल नहीं हुई. इसके बाद वह साल 2018 की फिल्म सत्यमेव जयते में नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने दिलबर गाने पर डांस किया और इस शानदार डांस नंबर से पहचान हासिल की. इस गाने ने और नोरा ने डांस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी. इससे वह स्टार बन गई. नोरा ने इसके अलावा 'गरमी', 'कमरिया', 'नाच मेरी रानी', 'ओ साकी साकी', 'कुसु कुसु' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे कई गाने पर डांस किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी.

वहीं नोरा फतेही आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. नोरा की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 करोड़ है. वह एक गाने के लिए 2 से 3 करोड़ तक चार्ज करती हैं.इसके अलावा वह फिल्मों, ब्रांड्स और एड्स से भी खूब कमाई करती हैं.

नोरा के पास मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में आलीशान घर है, जिसकी कीमत 10 करोड़ बताई जाती है. उन्होंने अपने घर को कई लग्जरी चीजों, पेंटिंग से सजाया है और उनकी भी करोड़ों में कीमत है.

इन सभी के अलावा नोरा फतेही के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज है, जो कि 64.49 लाख की है. साथ मर्सिडीज बेंज जीएलए 200 डी है और उसकी कीमत 32.33 लाख है. साथ ही एक्ट्रेस के पास 10.25 लाख रुपये की फॉक्सवैगन पोलो और एक होंडा सिटी कार भी है. इन सभी के अलावा उनके पास एक लग्जरी वैनिटी वैन भी है, जो कि 5 करोड़ की है.

नोरा अक्सर ही महंगी ट्रिप्स पर भी जाती रहती हैं, जिसकी वह फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस महंगी गाड़ियों, ट्रिप्स के अलावा महंगे बैग्स की भी शौकीन हैं. उनके पास 7 लाख की कीमत से लेकर 51 लाख रुपये तक के डिजाइनर बैग्स मौजूद हैं. उनके पास हर्मीस बिर्किन हैंडबैग, शनेल क्विल्टेड डबल चेन्ड हैंडबैग जैसे कई ब्रांड है.

First published on: Feb 06, 2026 10:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.