---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे धांसू सस्पेंस सीरीज, कहानी देख रह जाएंगे हक्के-बक्के

Netflix Series: अगर आप भी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये 5 सीरीज आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. एक बार आप इन सीरीज की कहानी शुरू करेंगे तो अंत तक नजरें नहीं हटा पाएंगे. जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स भरपूर ये सीरीज एक बार आपको जरूर देख लेना चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

She- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी सीरीज ‘शी’ है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज में एक्ट्रेस अदिति पोहनकर लीड रोल में हैं. ये सीरीज मुंबई शहर में रह रही एक हेड कॉन्सटेबल भूमिका परदेसी की कहानी कहती है, जो अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से झेलते हुए एक शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए सीक्रेट मीशन पर काम करती है.

Kohrra- क्राइम और थ्रिल से भरपूर सीरीज इस सीरीज ‘कोहरा’ के अबतक दो सीजन आ चुके हैं. इसकी कहानी पंजाब की सरजमीं पर, पुलिस अधिकारियों को हत्या के बेहद दिल दहलाने वाले मामलों को सुलझाने पर आधारित है.

Jamtara- Sabka Number Ayega- इस सीरीज की कहानी बड़ी दमदार है. ये सीरीज साइबर क्राइम की कहानी दिखाती है, जहां चचेरे भाई सनी और रॉकी, अपने स्कूल छोड़ चुके दोस्तों के साथ मिलकर झारखंड के सुदूर गांव जामताड़ा से एक बेहद सफल फिशिंग घोटाला चलाते हैं. लेकिन बाद में इनकी चाल का पर्दाफाश हो जाता है.

Yeh Kaali Kaali Ankhein- नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज में श्वेता त्रिपाठी और ताहिर भसीन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक ताकतवर राजनेता की बेटी की है, जो एक आदमी से प्यार करती है और उसे अपना बनाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

Aranyak- इस सीरीज की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में पहाड़ी इलाके में तैनात अलग-अलग नजरिया रखने वाले दो पुलिसवाले जब एक मर्डर के सिलसिले में जांच करते हैं तो चौंका देने वाला खुलासा होता है. इस सीरीज में एक्ट्रेस रवीना टंडन लीड रोल में हैं.