---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की ये फिल्म, कहानी देख आ जाएगा मजा

Netflix Movies: OTT पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. हाल ही में आई ये नई डार्क कॉमेडी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ये फिल्म अब यहां नंबर वन ट्रेंड कर रही है. फिल्म की मजेदार कहानी देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. इस फिल्म को आप घर बैठे फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया है. इसकी जबरदस्त कहानी और स्टारकास्ट को खूब सराहा जा रहा है. यही कारण है कि रिलीज होते ही ये फिल्म नंबर 1 ट्रेंड करने लगी है. सस्पेंस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी खूब पसंद की जा रही है.

फिल्म ने आते ही नेटफ्लिक्स पर धुरंधर, मर्दानी 3, वध 2 और तू या मैं जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसकी कहानी कहानी एक ऐसे पति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी हरकतों से न केवल उसकी पत्नी बल्कि आस-पास के लोग भी परेशान हैं. आगे वो कुछ ऐसा करता है कि हर कोई उससे तंग हो जाता है.

इस फिल्म में राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं. हम बात कर रहे हैं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म टोस्टर की, जिसकी कहानी एक महाकंजूस शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है.

वो कंजूस व्यक्ति अपनी पत्नी के गुरुजी की बेटी की शादी में एक टोस्टर गिफ्ट करता है, लेकिन जब उसे पता चलता है कि उनका तलाक हो गया तो वह टोस्टर को वापस पाने के लिए सारी हदें पार कर देता है.

राजकुमार राव की ये फिल्म आपको खूब हंसाने वाली है. अगर आप भी कुछ मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म आपको काफी पसंद आएगी. खास बात ये है कि टोस्टर आते ही नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 फिल्म बन गई है. इसे आप पूरी फैमिली के साथ आराम से देख सकते हैं.