---विज्ञापन---
Netflix की इन 5 थ्रिलर फिल्मों का नहीं कोई मुकाबला, कहानी देख फिर जाएगा माथा

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक साउथ थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. अगर आप भी साउथ थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं ये फिल्में खासकर आपके लिए हैं. ये फिल्में महज मनोरंजन नहीं, बल्कि दिमाग को झकझोर देने वाला अनुभव हैं. सस्पेंस, मर्डर और मिस्ट्री से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. इन फिल्मों का धमाकेदार क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

अन्वेषिप्पिन कंडेथुम- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर टोविनो थॉमस स्टारर फिल्म अन्वेषिप्पिन कंडेथुम है. ये एक कमाल की थ्रिलर फिल्म है, जो दो अलग-अलग अनसुलझे मामलों की जांच को दर्शाती है. फिल्म में 90 के दशक के परिवेश को दिखाया गया है, जहां एक युवा सब-इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ सुराग ढूंढने की कोशिश करता है. फिल्म की कहानी में कोई एक्शन नहीं बल्कि जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है.

मिन्नल मुरली- ये एक सुपरहीरो थ्रिलर फिल्म है. इसमें टोविनो थॉमस और गुरु सोमासुंदरम लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक गांव के दर्जी की है, जिसे बिजली गिरने के बाद सुपरपावर मिल जाती है. इसके बाद फिल्म में कई कमाल के ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं.

ऑफिसर ऑन ड्यूटी- ये मलयालम भाषा की एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के संघर्ष और पेचीदा केस को सुलझाने की कहानी दिखाई गई है. ये फिल्म शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती है. अगर आप पुलिस इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है.

महाराजा- विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म को देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इसकी कहानी देखने में बड़ी सादी लगती है, लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है. इसमें चौंका देने वाले खुलासे होते हैं. इसकी कहानी एक साधारण नाई (बारबर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका कूड़ेदान चोरी हो जाता है. फिल्म का भयानक ट्विस्ट देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. है.

जन गण मन- पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु स्टारर इस फिल्म की कहानी एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा के जरिए सामाजिक न्याय, जातिवाद और पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए गए हैं. मिस्ट्री से भरपूर ये फिल्म कई मोड़पर सोचने पर मजबूर कर देती है.