---विज्ञापन---

दिमाग की नसें हिला देंगी Netflix की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, एक बार जरूर देख लें

Netflix Suspense-Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं और अगर आप ये फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की 5 सबसे शानदार फिल्में लेकर आए हैं. 5 ऐसी फिल्में जिनकी कहानी देखकर आप दृश्यम जैसी फिल्म भी भूल जाएंगे. चलिए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Mrs. Serial Killer- मिसेज सीरियल किलर 2020 में रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे शिरीष कुंदर ने लिखा और निर्देशित किया है. इसे फराह खान ने प्रोड्यूस किया है. इसमें जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी में एक डॉक्टर पर लगातार कई चौंकाने वाले कत्ल करने का इल्जाम लगता है. ऐसे में, उसकी पत्नी उसे बेगुनाह साबित करने के लिए जुर्म को ठीक वैसे ही अंजाम देने का नाटक करती है.

Raat Akeli Hai- ‘रात अकेली है’ Netflix की एक शानदार क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच में पुलिस को अपना सारा दम लगाना पड़ता है.

Maharaja- नेटफ्लिक्स पर मौजूद विजय सेतुपति की इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म की कहानी अंत के 10 मिनट तक अपना रहस्य नहीं खुलने देती है. कहानी एक बाल काटने वाले व्यक्ति की है, जो पुलिस स्टेशन में एक डस्टबिन गायब होने की रिपोर्ट लिखवाता है. अब उस डस्टबिन के पीछे क्या राज छुपा है ये फिल्म के अंत में पता चलता है.

Badla- साल 2019 में आ फिल्म बदला एक जबरदस्त मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में एक शादीशुदा महिला अपने पति की मौत के इल्जाम में फंस जाती हैं.

Dhokha: Round D Corner- नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये एक शानदार रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म हैं. इस फिल्म में आर माधवन, खुशहाली कुमार और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं. फिल्म में एक विवाहित लड़की को आतंकवादी बंदी बना लेते हैं. इसके आगे की कहानी चौंका देने वाली है.

First published on: Feb 15, 2026 05:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.