---विज्ञापन---

शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन नहीं, इस बॉलीवुड स्टार का है सबसे महंगा घर, कीमत 250 करोड़

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. इतना ही नहीं ये कलाकार बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं. इन स्टार्स के पास घर से लेकर कारों तक बेहद एक्सपेंसिव नजर आते हैं. जिनकी कीमतें भी करोड़ों में है. वहीं, आज हम ये पता करेंगे कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कौन सा एक्टर या एक्ट्रेस है जिसके पास सबसे ज्यादा महंगा घर है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और सलमान खान तक एक्सपेंसिव घरों के मालिक हैं. उनके घर की कीमत करोड़ों में है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इन तीनों के अलावा एक ऐसा कपल है जिनके पास सबसे महंगा घर है.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जिसके पास सबसे ज्यादा महंगा घर है, वह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं. दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर, जिसका नाम 'कृष्णा राज' है, वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे घरों में शुमार हो गया है.

आलिया और रणबीर कपूर के घर की कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 करोड़ रुपये है. कपल का यह घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पाली हिल इलाके में बना है.

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये घर रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 साल पुरानी प्रॉपर्टी पर बना है. रणबीर कपूर ने इस घर का नाम अपनी दादी की याद में 'कृष्णा राज' रखा है.

वहीं, जानकारी के मुताबिक आलिया और रणबीर के बाद सबसे महंगा घर शाहरुख खान का मन्नत है, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक 200 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन का घर भी बॉलीवुड के एक्सपेंसिव घरों में से एक है और रिपोर्ट्स के मुताबिक जलसा की कीमत 180 करोड़ रुपये है.

First published on: Apr 21, 2026 10:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.