---विज्ञापन---
200 फिल्मों का सुपरस्टार, सालों किया इंडस्ट्री पर राज, लेकिन बेटा निकला सुपर फ्लॉप

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर रहे, जिन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्मों से दशकों दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके बेटे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और फ्लॉप साबित हुए. आज हम आपको इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार से मिलवा रहे हैं. एक ऐसा एक्टर जिसने रेखा से लेकर जया तक 70-80 के दशक की लगभग सभी एक्ट्रेस संग काम किया. एक्टर के नाम बैक टु बैक हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड दर्ज है. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर जितेंद्र कपूर की, जिन्होंने इंडस्ट्री में आते ही धूम मचा दी थी. जितेंद्र उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने जमाने की सभी टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है. अपने शानदार करियर के उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया.

जितेंद्र अपने पूरे फिल्मी करियर में करीब 200 फिल्मों में बतौर लीड हीरो नजर आए. इन फिल्मों में उन्होंने लीड हीरो के तौर पर शानदार काम किया. रेखा, हेमा मालिनी, रीना रॉय, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी एक्ट्रेसेस संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई.

अपने करियर में जितेंद्र ने कई हसीनाओं संग काम किया. वहीं एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ उन्होंने 24 फिल्में की थीं. इनमें से 18 फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट रहीं. वहीं 6 फ्लॉप भी रहीं. दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था.

जितेंद्र अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे. लकिन उनके बेटे तुषार कपूर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. तुषार ने साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से करियर की शुरुआत की थी. ये फिल्म कमर्शियल सक्सेस रही.

तुषार गोलमाल सीरीज, द डर्टी पिक्चर, शूटआउट एड वडाला जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. लेकिन अबतक उनकी कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे उन्होंने अपने कंधों पर ब्लॉकबस्टर बनाया हो.