---विज्ञापन---

‘जब मैं उसे देखती हूं…’ चिराग पासवान के साथ रोमांस की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हमारे बच्चे…’

Kangana Ranaut Breaks Silence on Relationship With Chirag Paswan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार भी एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में आई हैं. एक्ट्रेस से मंडी की सांसद बनी कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ रोमांस की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने आखिरकार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही रोमांस अफवाहों पर खुलकर बात की और इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया.

जब कंगना रनौत से चिराग पासवान और उनके रोमांटिक रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने तुरंत कहा, 'नहीं, नहीं, चिराग मेरा दोस्त है. जब मैं उसे देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की याद आती है. सच कह रही हूं, हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है.

कंगना रनौत ने आगे कहा, हम एक दूसरे को लगभग 10 साल से जानते है. उसने मेरे साथ अपनी पहली फिल्म की थी. अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते. अगर मैं रोमांस करना चाहती तो हो जाता. ऐसा नहीं हो रहा है.'

कंगना रनौत ने आगे कहा, 'आप जानते हैं, बस... वो दोस्ताना माहौल है, जब आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलता है जो आपके जैसा हो, मतलब वो फिल्म इंडस्ट्री से हो. इसलिए मुझे उसके साथ बहुत अच्छा लगता है.'

बता दें कि चिराग पासवान ने कंगना रनौत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में कंगना और चिराग ने साथ काम किया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

कुछ समय पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान की गले लगते हुए भी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसके बाद से लोग कंगना और चिराग के रिश्ते को लेकर अटकले लगाने लगे.

First published on: Apr 17, 2026 09:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.