---विज्ञापन---
Kale je Libaas फेम पंजाबी सिंगर Kaka ने रचाई गुपचुप शादी? मंडप में बैठी तस्वरें वायरल
Punjabi Singer Kaka Wedding Rumors: फेमस पंजाबी सिंगर काका को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. खबर हैं कि सिंगर काका ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. इतना ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं. चलिए ये पूरा माजरा समझाते हैं.
सिंगर काका की शादी की वायरल हो रही तस्वीरों में उन्हें मंडप में बैठकर शादी की रस्में निभाते हुए देखा देश सकते हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इन तस्वीरों में काका के साथ मंडप में पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा बैठी हैं.
काका और एक्ट्रेस प्रियंका खेरा की ये शादी की ये तस्वीरें खुद सिंगर ने शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने पंजाबी में बस इतना लिखा, 'कल नु लाइव शाम नु' (आज रात लाइव पर). वहीं, फैंस उनके शादी की तस्वीरें देख खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं और उन्हें शादी के लिए बधाईयां दे रहे हैं.
दिलचस्प बात ये है कि काका और प्रियंका खेरा की ये तस्वीरें असल में सिंगर के साल 2021 में आए सॉन्ग 'तेरे विवाह दी खबर उड़दी ऐ' के वीडियो से ली गई स्टील तस्वीरें हैं. कई लोग इसे सिंगर काका की शादी का एक बड़ा हिंट मान रहे हैं.
हालांकि, सिंगर काका और एक्ट्रेस प्रियंका खेरा की तरफ से अभी तक इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं की गई है कि यह सच में उनकी शादी की घोषणा है, लेकिन उनकी रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है.
लेकिन कुछ मीडिया सूत्रों और रिपोर्टों के अनुसार, सिंगर काका अभी भी अविवाहित हैं, और ये तस्वीरें सिर्फ म्यूजिक वीडियो के लिए शूट की गई कहानी का हिस्सा हैं. लेकिन इस बात की भी पूरी संभावना है कि सिंगर काका का ये पोस्ट उनकी शादी का ही एक हिंट हो.
बता दें कि सिंगर काका हाल ही में टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'द 50' में नजर आए थे, जहां उनके गेम को फैंस ने काफी पसंद किया था. काका को असली पहचान साल 2020 के हिट गाने 'काले जे लिबास' से मिली थी.