---विज्ञापन---
Hardik Pandya की जीत पर GF Maheika Sharma का रोमांटिक अंदाज, दौड़कर लगाया गले, तस्वीरें जीत लेंगी दिल

IPL 2026 की धूम फैंस के दिलो-दिमाग में छाई हुई है, हाल ही में हुए मैच ने लोगों का एक्साइटमेंट हाई कर दिया है, तो वहीं हार्दिक और माहिका की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है, मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत के बाद माहिका ने जिस अंदाज में हार्दिक को बधाई दी उसने लोगों का दिल चुरा लिया.

आईपीएल अब पूरे रोमांच पर है, और इसी बीच मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी कर सबको चौंका दिया है. लगातार चार हार के बाद टीम ने जबरदस्त कमबैक करते हुए, गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया. इस जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की खुशी देखने लायक थी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका पर्सनल मोमेंट, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

मैच खत्म होने के बाद हार्दिक अपनी लेडी लव माहिका के साथ जश्न मनाते नजर आए. दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक वीडियो में हार्दिक, माहिका का हाथ थामे भीड़ के बीच उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखते हैं. उनका ये जेंटलमैन अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वो माहिका को सुरक्षित कार तक छोड़ते हैं, जो उनके केयरिंग नेचर को साफ दिखाता है.

वहीं एक और वीडियो में बेहद खास पल कैद हुआ. स्टेडियम के बाहर खड़े हार्दिक जैसे ही माहिका को देखते हैं, वो दौड़कर उनके पास आती हैं, और उन्हें गले लगा लेती हैं. इस दौरान दोनों की खुशी और प्यार साफ झलकता है. जीत का जश्न इस रोमांटिक अंदाज में मनाते हुए, इस कपल ने फैंस का दिल जीत लिया.

माहिका हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आती हैं, और अब वो उनके लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम बन चुकी हैं. दोनों की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगती है, कि फैंस भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. माहिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी स्टेडियम से एक तस्वीर शेयर कर हार्दिक पर प्यार लुटाया.

बता दें, नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक की जिंदगी में माहिका की एंट्री हुई. खास बात ये है, कि माहिका, हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. कई मौकों पर उन्हें बच्चे के साथ समय बिताते देखा गया है.

बहरहाल, अब फैंस को इंतजार है, कि ये खूबसूरत रिश्ता कब अगले पड़ाव पर पहुंचेगा. फिलहाल, तो हार्दिक और माहिका की ये रोमांटिक झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, और लोग इस कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.