---विज्ञापन---
शनिवार-रविवार की छुट्टी में निपटाले खतरनाक थ्रिल और सस्पेंस से भरी ये सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा ट्विस्ट

Netflix Crime Suspense Series: अगर आप भी खतरनाक थ्रिल और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज देखना पसंद है तो मुबारक हो हमारे पास आपके लिए बेहतरीन सीरीज है. जिसकी कहानी आपको आखिरी मिनट तक आपको अपनी कुर्सी से बांध कर रखेगी. चलिए आपको इस सीरीज के बारे में सब कुछ बताते हैं.

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसके हर एक एपिसोड में आपको डार्क कॉमेडी के साथ खतरनाक थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलेगा. सीरीज की कहानी और कास्ट इतनी शानदार है कि आप इसे न चाहकर भी पूरा देखने पर मजबूर हो जाएंगे.

इस सीरीज के हर एक एपिसोड का एंड एक ऐसे ट्विस्ट के साथ होता है, जो हमें इसके अगले एपिसोड के लिए बेचेन करता है. इसके अलावा, इस सीरीज में एक सायलेंट लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी.

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'विन्सेन्ज़ो' (Vincenzo) है, ये एक कोरियन सीरीज थ्रिलर एक्शन सीरीज है. जिसमें एक्टर सॉन्ग जूंग-की, जियोन येओ-बीन, ओके ताएक-येओन, किम येओ-जिन और क्वाक डोंग-येओन की लीड रोल में हैं.

इस सीरीज की कहानी की इलटी से आए एक माफिया वकील विन्सेन्ज़ो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोरिया में अपना सालों पुराना छुपाया खजाना ढूंढने आता है. लेकिन यहां वो एक बड़ी कंपनी के साथ लड़ाई में जुट जाता है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के टोटल 20 एपिसोड है, जो करीब 1 घंटे हैं. इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 8.4 की शानदार रेटिंग दी है.