Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

इंदिरा गांधी ने फिक्स की थी इस एक्ट्रेस के पेरेंट्स की शादी की डेट, हीरोइन के जन्म पर सबसे पहले मिलने पहुंची थी पूर्व प्रधानमंत्री

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनके पेरेंट्स का नाता राजनीति से रहा है. यहां तक कि वे एक्टर्स भी कहीं न कहीं राजनीति से जुड़े रहे हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि 90 की मोस्ट पॉपुलर हसीना रही हैं और उनके जन्म पर खुद इंदिरा गांधी मिलने पहुंची थीं. यहां तक कि उस एक्ट्रेस के पेरेंट्स की शादी भी इंदिरा गांधी ने करवाई थी. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, इस एक्ट्रेस का पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से गहरा कनेक्शन है. ऐसे तो साल 2000 में उनकी पहली मूवी आई, जो कि सबसे बड़ी हिट रही और इससे वह रातों रात स्टार बन गई थीं. तो चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अमीषा पटेल की.जो कि एक अमीर परिवार में जन्मी. अमीषा एक ऐसे परिवार में जन्मी जिनका कनेक्शन इंदिरा गांधी से रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस अमीषा पटेल लॉयर और पॉलिटिशियन बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं. जो कि मुंबई में कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष भी थे.

अमीषा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी. इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थी. फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने गदर, गदर 2, रेस 2, शॉर्टकट रोमियो, हमको तुमसे प्यार है, ऐलान, हमराज जैसी फिल्मों में काम किया है.

अमीषा हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कुछ बातों को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही मेरे पेरेंट्स की शादी की डेट फिक्स की थी. उनकी शादी की डेट फाइनल करने के लिए कुंडली नहीं देखी गई थी. मेरे दादा बैरिस्टर रजनी पटेल ने इंदिरा गांधी से पूछा इंदार आप कब खाली हैं, तो उन्होंने जवाब दिया-रजनी मैं 4 जुलाई को खाली हूं और बस फिर 4 जुलाई को ही शादी तय हुई. यह शादी साउथ मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस में बुक की गई थी और इस तरह से मेरे पेरेंट्स की शादी हुई."

एक्ट्रेस ने आगे बताया, "जब मेरा जन्म 9 जून 1975 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ तो मुझसे मिलने वाली पहली इंसान श्रीमती इंदिरा गांधी ही थीं. इसलिए मैंने बड़े होते हुए इन लोगों को देखा है. देव आनंद, दिलीप कुमार, एमएफ हुसैन, जो एक कलाकार थे, वे घर आया करते थे. दीवार पर कुछ आर्ट् करते और फिर चले जाते थे. इस तरह मैंने लाइफ को करीब से देखा.

First published on: Feb 27, 2026 10:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.