Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

‘टॉक्सिक’, ‘धुरंधर 2’ सहित बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 फिल्में, पूरा मार्च रहेगा जाम

Movies Releasing in March 2026: पूरा मार्च 2026 एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में धुरंधर और टॉक्सिक सहित एक से बढ़कर साउथ और बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. होने चलिए आज ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

धुरंधर 2- लिस्ट में पहले नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 है, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 रिलीज हुआ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. ऐसे में इसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

टॉक्सिक- साउथ सुपरस्टार यश पूरे 4 साल बाद बॉक्स ऑफिस किसी नई फिल्म से वापस लौट रहे हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पैन इंडिया फिल्म तहलका मचाने को तैयार है. इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज रही है.

किस्सा कोर्ट कचहरी का- कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है. इसमें राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

आडू 3- ये एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है, जो 19 मार्च को रिलीज होगी. इसका निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है. फिल्म में जयसूर्या लीड रोल में हैं. इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया.

उस्ताद भगत सिंह- तेलुगू भाषा की इस फिल्म में साउथ स्टार पवन कल्याण लीड रोल में हैं. ये फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म कॉमेडी, एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगी.

First published on: Feb 28, 2026 06:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.