Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

कितना कमाते हैं सलमान और शाहरुख के बॉर्डीगार्ड? किंग खान के एक्स सिक्योरिटी चीफ का बड़ा दावा

Salman Khan and Shah Rukh Khan Bodyguards Salary: बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में अक्सर सुपरस्टार्स की सिक्योरिटी टीम को लेकर भी काफी अफवाहें और खबरें चलती हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा और शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि की सैलिरी करोड़ों में होती हैं. हाल ही में शाहरुख खान के एक्स सिक्योरिटी चीफ ने ऐसी खबरों को लेकर एक बड़ा दावा किय है.

शाहरुख खान के एक्स सिक्योरिटी चीफ यासीन खान ने हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में सुपरस्टारों की सिक्योरिटी टीमों और बॉडीगार्ड की सैलरी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

यासीन खान ने बताया कि सुपरस्टार्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई 2 से 2.5 करोड़ रुपये होती है, ऐसा दावा करने वाली खबरें गलत हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं होता है. बॉडीगार्ड्स की महीने सैलिरी तय होती.'

यासीन ने बताया कि फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड्स की असली सैलिरी ऑनलाइन बताए जाने वाली सैलिरी से काफी कम होती है. एक्सपिरियंस वाले बॉडीगार्ड्स भी आमतौर पर लगभग 1 लाख रुपये महीना कमाते हैं.

यासीन ने कहा, 'मुझे लगता है कि सोशल मीडिया गलत मैसेजेस फैलाता है. ऐसा नहीं है कि बॉडीगार्ड्स 2-2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं. अगर कोई किसी बड़े स्टार का बॉडीगार्ड है, तो उसकी सैलरी तय होती है. इसके अलावा, जब भी कोई फिल्म बनती है, तो एक अलग कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया जाता है. निर्माता के अनुसार, उन्हें उस फिल्म के लिए एक फिक्स अमाउंट दिया जाता है.'

शेरा और रवि सिंह का जिक्र करते हुए यासीन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वे साल इतना कमाते हैं. अगर कोई सेलिब्रिटी आपसी सहमति से उन्हें व्यक्तिगत रूप से पैसे है, तो बात अलग है. लेकिन बॉडीगार्ड्स की इतनी ज्यादा सैलरी नहीं होती. कौन देता है 10 लाख रुपये हर महीने?' मालूम हो कि यासीन ने 2001 से 2011 तक शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए काम किया था.

First published on: Apr 16, 2026 02:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.