---विज्ञापन---
नॉवेल पर बनी है Netflix की ये 8 एपिसोड की क्राइम ड्रामा, आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो फेमस नॉवेल पर आधारित हैं. इसमें 'काई पो चे' से लेकर 'देवदास' जैसी कई चर्चित फिल्में शामिल हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, जो एक बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है. यह वेब सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रही है.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये सीरीज
आठ एपिसोड वाली यह लिमिटेड सीरीज नेटफ्लिक्स की मस्ट-वॉच क्राइम ड्रामा सीरीज बन चुकी है. इतना ही नहीं, इसे IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में।
आई विल फाइंड यू'
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'आई विल फाइंड यू' की. यह एक लिमिटेड क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो 18 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इसमें सैम वर्थिंगटन, ब्रिट लोअर, माइलो वेंटिमिग्लिया और एरिन रिचर्ड्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
हार्लन कोबेन की नॉवेल पर आधारित है सीरीज
यह क्राइम ड्रामा लेखक हार्लन कोबेन के इसी नाम के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है, जो 2023 में प्रकाशित हुआ था। खास बात यह है कि हार्लन कोबेन इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं।
क्या है आई विल फाइंड यू की कहानी
अगर कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे पिता की कहानी है, जिस पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लगता है. इसी आरोप में उसे सजा सुनाई जाती है और जेल भेज दिया जाता है. हालांकि, उसे पूरा विश्वास होता है कि उसका बेटा जिंदा है, जेल से रिहा होने के बाद वह अपने बेटे की तलाश शुरू करता है, लेकिन इस सफर में उसे कई कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' को कड़ी टक्कर दे रही सीरीज 'आई विल फाइंड यू'
बता दें कि इस सीरीज को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है. इसके कुल आठ एपिसोड हैं और हर एपिसोड की अवधि एक घंटे से कम है. यह सीरीज सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि पहले स्थान पर समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 मौजूद है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.