---विज्ञापन---

7 करोड़ की ये फिल्म बनी 2026 की सबसे बड़ी हिट, Dhurandhar 2 से लेकर Project Hail Mary को पछाड़ कमाया 10000% प्रॉफिट

---विज्ञापन---

साल 2026 में तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं. इस साल भारत में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की हुई है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है और इस मूवी ने तमाम रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म माइकल, प्रोजेक्ट हेल मैरी और द सुपर मारियो गैलेक्सी भी शामिल है, जो 2026 में जबरदस्त हिट रही हैं. हालांकि इन सभी फिल्मों ने मिलकर दुनिया भर में 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि इन चारों फिल्मों के अलावा भी एक ऐसी मूवी है, जिसने अपने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की है. तो चलिए जानते हैं.

2026 की हिट बनी ये फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह भारत छोड़ दुनिया भर में 15 मई को रिलीज हो चुकी है.7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है और धुरंधर 2 से लेकर प्रोजेक्ट हेल मैरी तक को इसने पीछे छोड़ दिया है.

---Advertisement---

7 करोड़ की इस फिल्म कमा डाला 1000 प्रतिशत मुनाफा

हम बात कर रहे हैं करी बार्कर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऑब्सेशन' की. यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म कहलाएगी, क्योंकि इसी महीने रिलीज हुई ऑब्सेशन ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई की है और हर हफ्ते इसकी कमाई बढ़ रही है. मात्र 7 करोड़ के कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 80 मिलियन यानी कि 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस तरह से देखा जाए तो यह फिल्म 10000 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है. ऑब्सेशन को सिनेमाघरों में आए दस दिन से थोड़ा ज्यादा ही समय बीता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब इसकी कमाई और भी तेजी से बढ़ रही है. नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड 22 मिलियन डॉलर कमाए हैं और इससे पहले वीकेंड पर 16 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की थी.

जल्द 100 मिलियन पार कर सकती है ऑब्सेशन

सीमित रिलीज के बाद भी यह फिल्म विदेशों में भी हिट साबित हो रही है और नॉर्थ अमेरिका के बाहर इसने 21 मिलियन डॉलर कमा चुकी है. ऑब्सेशन तेजी से 100 मिलियन डॉलर के आंकड़े की ओर बढ़ रही है और उम्मीद की जा रही है इस वीकेंड यह आंकड़ा पार हो जाएगा और जैसे ही यह आंकड़ा पार होता है, तो ऑब्सेशन पैरानॉर्मल एक्टिविटी और द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट के बाद यह 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म बन जाएगी, जिसका बजट इससे कम है.

---Advertisement---

ऑब्सेशन ने इन फिल्मों को दी मात

बता दें कि इस फिल्म की अन्य 2026 की हॉलीवुड और धुरंधर 2 से तुलना करें तो माइकल ने 788 मिलियन डॉलर कमाए, जो इसके बजट का सिर्फ 5 गुना है. वहीं, प्रोजेक्ट हेल मेरी ने अपने बजट से तीन गुना 675 मिलियन डॉलर कमाई की और धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 200 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. यह फिल्म 12 मिलियन में बनी थी और इसने अपने बजट से 17 गुना ज्यादा कलेक्शन किया. फिल्म ने दुनिया भर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

क्या है ऑब्सेशन की कहानी

ऑब्सेशन को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन करी बार्कर ने किया है और उन्होंने ही इसका लेखन और एडिटिंग भी की है. फिल्म में माइकल जॉनस्टन नजर आए हैं और उन्होंने बेयर का रोल अदा किया है, जो कि एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है और. जिसके बाद वह एक सुपरनैचुरल खिलौना खरीदता है और बाद में उसकी दोस्त निक्की को यह पसंद आ जाता है, जिसके बाद तमाम भयानक घटनाएं घटती हैं.

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.