---विज्ञापन---
Netflix पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही 8.7 की रेटिंग वाली ये सीरीज, 10 एपिसोड में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों थ्रिलर फिल्मों और सीरीज का क्रेज देखने को मिल रहा है. दर्शक इस जॉनर की फिल्में और सीरीज ढूंढ-ढूंढ कर देख रहे हैं और हर हफ्ते दर्शक नया कंटेंट तलाश करते हैं. वहीं आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और यह रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है.
नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही ये कोरियन सीरीज
हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह कोरियन थ्रिलर सीरीज है. यह सीरीज अपने बेहतरीन सस्पेंस, एक्शन और शानदार कहानी के कारण सोशल मीडिया पर और नेटफ्लिक्स पर चर्चा में बनी हुई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
'टीच यू ए लेसन' हो रही है नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोरियन एक्शन थ्रिलर सीरीज 'टीच यू ए लेसन' के बारे में. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 5 जून को रिलीज हुई है. इस सीरीज में किम मु-योल, जिन की-जू, हा यंग, पी-ओ, ली सुंग-मिन अहम रोल में नजर आए हैं.
क्या है 'टीच यू ए लेसन' की स्टोरी
सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें साउथ कोरिया के कुछ स्कूलों के बारे में दिखाया गया है. जहां पर स्टूडेंट्स ने अनुशासन का मजाक बनाया हुआ और तमाम स्टूडेंट्स टीचर्स के साथ गलत बर्ताव करते हैं. इतना ही नहीं एक बच्चा स्कूल टीचर का मर्डर भी कर देता है. जिसके बाद एजुकेशन मिनिस्टर एक बड़ा कदम उठाते हैं और एक ब्यूरो बनाते हैं जिसमें स्टूडेंट्स को सबक सिखाने और उन्हें सही राह पर लाने के लिए कुछ लोगों को नियुक्त किया जाता है.
हर एपिसोड में दिखेगी अलग कहानी
इस सीरीज के हर एक एपिसोड में एक अलग स्टूडेंट, अलग पेरेंट्स की कहानी देखने को मिलती है. इसमें दिखाया जाता है कि किस तरह से एजुकेशन ब्यूरो के ऑफिसर्स बदमाश बच्चों से निपटते हैं और उन्हें एक सही राह पर लाते हैं.
10 एपिसोड्स की इस सीरीज को मिली 8.7 रेटिंग
10 एपिसोड की इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी देख सकते हैं. इसे IMDb पर 8.7 की रेटिंग मिली है और यह सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं इस सीरीज की एंडिंग भी बेहद शानदार है. इस सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.