---विज्ञापन---
Met Gala 2026: आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हुई बैन? इन 6 सितारों को भी लिस्ट से किया गया बाहर
Met Gala 2026: मेट गाला सिर्फ महंगे कपड़ों और अतरंगी फैशन का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह बेहद सख्त नियमों और 'इनविटेशन-ओनली' पॉलिसी पर चलने वाला इवेंट है. यहां किसे बुलाना है और किसे नहीं, इसका फैसला वोग की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटोर करती हैं. अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी किसी गलती, विवादित टिप्पणी या इवेंट की आलोचना करने के कारण अन्ना की 'ब्लैकलिस्ट' में शामिल हो जाते हैं. 2026 के आयोजन के साथ ही उन नामों की चर्चा फिर से गर्म हो गई है जिन्हें इस इवेंट से पूरी तरह प्रतिबंधित (Ban) किया गया है. इनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर बड़े रैपर्स और फैशन मेंटर्स तक शामिल हैं. आइए जानते हैं आखिर किन वजहों से इन सितारों की एंट्री पर रोक लगी है...
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
कभी मेट गाला के नियमित मेहमान रहे डोनाल्ड ट्रंप पर अब पूरी तरह बैन है. अन्ना विंटोर ने 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि वे ट्रंप को दोबारा कभी इनवाइट नहीं करेंगी. इसका मुख्य कारण उनकी राजनीतिक नीतियां और अन्ना विंटोर के साथ उनके वैचारिक मतभेद माने जाते हैं.
कान्ये वेस्ट (Kanye West)
विवादों के बादशाह रहे कान्ये वेस्ट (ये) को उनकी यहूदी-विरोधी टिप्पणियों और रेड कार्पेट पर किए गए कई हंगामों के बाद बैन किया गया है. फैशन जगत और अन्ना विंटोर ने उनके व्यवहार को देखते हुए उनसे पूरी तरह नाता तोड़ लिया है.
निक्की मिनाज (Nicki Minaj)
मशहूर रैपर निक्की मिनाज पर बैन की खबर उनके विवादित सोशल मीडिया बयानों के बाद आई. कहा जाता है कि इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों और मेट गाला के आयोजकों ने उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया है.
लुका सब्बत (Luka Sabbat)
लुका सब्बत को बैन करने की वजह काफी दिलचस्प और सख्त है. साल 2019 में उन्हें मेट गाला के बाथरूम में स्मोकिंग करते हुए पकड़ा गया था. अन्ना विंटोर के 'नो स्मोकिंग' नियम को तोड़ने के कारण उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया गया.
टिम गन (Tim Gunn)
फैशन मेंटर टिम गन का विवाद सीधे अन्ना विंटोर से जुड़ा है. उन्होंने एक शो में अन्ना का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उन्होंने उन्हें बॉडीगार्ड्स के जरिए सीढ़ियों से नीचे ले जाते देखा है. इस निजी टिप्पणी ने अन्ना को नाराज कर दिया और टिम को हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया.
टीना फे (Tina Fey)
एक्ट्रेस और कॉमेडियन टीना फे ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर मेट गाला की आलोचना.की है. उन्होंने इस इवेंट को बोरिंग और दिखावा बताया था. आयोजकों को उनका यह रवैया पसंद नहीं आया और माना जाता है कि इसी वजह से उन्हें दोबारा कभी न्यौता नहीं दिया गया.
प्लेबॉय कार्टि (Playboi Carti)
रैपर प्लेबॉय कार्टि ने खुद 2025 में सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें मेट गाला से बैन कर दिया गया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उन्हें पिछले कुछ समय से इस बड़े मंच पर नहीं देखा गया है.