---विज्ञापन---

Met Gala 2026: भारत में कब-कहां लाइव देख सकेंगे मेट गाला? थीम से लेकर ड्रेस कोड तक, यहां है पूरी जानकारी

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2026 की शुरुआत इस साल 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगी. हर बार की तरह इस बार भी इसकी थीम कुछ अलग और अनोखी होने वाली है. इस इवेंट में विदेशी सेलेब्स से लेकर भारतीय सेलेब्स भी हिस्सा लेने वाले हैं. हर साल की तरह ऐश्वर्या राय से लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण भी इसमें शामिल होंगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं शो से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में कि इसे भारत में कब और कहां लाइव देख सकते है.

मेट गाला 2026 कब और कहा देख सकेंगे

मेट गाला 4 मई को शाम से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में शुरू होगा. जहां पर तमाम सेलेब्स शिरकत करने वाले हैं. भारतीय समय के मुताबिक इस ग्लैमरस इवेंट को भारत में 5 मई की सुबह 3.30 बजे देख सकेंगे. मेट गाला 2026 का सीधा प्रसारण वोग के यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा.

---Advertisement---

करण जौहर

इसके अलावा इस बार मेट गाला में तमाम भारतीय सेलेब्स हर बार की तरह नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर करण जौहर इसमें डेब्यू करने वाले हैं. इसके अलावा लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इतना ही नहीं ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला और मनीष मल्होत्रा भी रेड कार्पेट पर नजर आएंगे.

प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सालों से मेट गाला का हिस्सा रही हैं. हर साल प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में अलग अलग लुक में नजर आई हैं और उन्होंने इसको लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के इस बार के लुक को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं.

---Advertisement---

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने पहली बार मेट गाला में अपनी अपीयरेंस से सारी लाइमलाइट लूट ली थी. वहीं बीते साल भी उनका लुक लोगों को खूब पसंद आया था. इस बार वह क्या और कैसा लुक अपनाने वाली हैं. इसको लेकर भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

मेट गाला 2026 की थीम और ड्रेस कोड

बता दें कि इस बार के इवेंट की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट थीम है. जो आर्ट को दिखाती है. इसके अलावा वहां आने वाले मेहमानों के लिए फैशन इज आर्ट ड्रेस कोड रखा गया है. जिससे साफ जाहिर होता है कि इस बार भी मेट गाला में अलग अलग तरह के स्टाइलिश कपड़े देखने को मिलेंगे. मेट गाला 2026 की कमान इस बार बेयॉन्से, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और एना विंटोर के हाथों में. वहीं, सिंगर लीसा होस्ट कमेटी का हिस्सा है.

First published on: May 04, 2026 07:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.