---विज्ञापन---
कैसे हुआ He-Man का जन्म? 40 साल बाद लौट रहा यूनिवर्स का सबसे पावरफुल हीरो, फिल्म का बजट उड़ा देगा होश
Most Powerful Hero He-Man Returns After 40 Years: हॉलीवुड की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही इसको लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इसके अलावा, फिल्म के बजट ने भी लोगों के होश उड़ा दिए हैं. चलिए आज फिल्म से जुड़ी सारी डिटेल देते हुए बताते हैं कि आखिर ही-मैन का जन्म कैसे हुआ.
40 साल बाद बड़े पर्दे पर ही-मैन की वापसी
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और मैटेल फिल्म्स की 'ही-मैन मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' के साथी ही-मैन 40 साल बाद बड़े पर्दे पर लाइव-एक्शन अवतार में आएंगे. ये फिल्म भारत समेत दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज हो रही है.
कैसे हुआ ही-मैन का जन्म?
ही-मैन का जन्म 70 के दशक के आखिरी सालों में हुआ. दरअसल, डिजाइनर मार्क टेलर और रोजर स्वीट ने साथ मिलकर एक मस्कुलर, वाइल्ड वॉरियर कॉन्सेप्ट बनाया, जिसे 'ही-मैन' का नाम दिया. इसके बाद 1981 में मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स टॉय लाइन की शुरुआत हुई.
ही-मैन की कहानी
ही-मैन का असली नाम प्रिंस एडम है, जो एटर्निया प्लैनेट का क्राउन प्रिंस है. एडम एक एक जादूगरनी की मदद से उस तलवार को उठाता है, जिसे हाथ में लेने के बाद वो यूनिवर्स का सबसे पावरफुल बन जाता है. साल 1983 में आए 'ही-मैन ऐंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' एनिमेटेड सीरीज ने टीवी पर खूब धमाल मचाया था.
फिल्म का ट्रेलर
40 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे 'ही-मैन ऐंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' के ट्रेलर में ही-मैन की एक अलग कहानी देखने को मिलती है. ट्रेलर में एटर्निया का प्रिंस पृथ्वी पर आम लोगों की तरह जिंदगी जीते हुए अपनी मैजिक पावर वाली तलवार ढूंढता है. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा है.
फिल्म की कास्ट और बजट
एक्टर निकोलस गैलित्जिन, जैरेड लेटो, कैमिला मेंडेस, इदरीस एल्बा, अलिसन ब्राई और मोरेना बैकारिन जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म का बजट सुन आपके होश उड़ जाएंगे. विकिपीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म'ही-मैन ऐंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' को बनाने में 170-200 मिलियन डॉलर (1700-1900 करोड़ रुपये) खर्च हुए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.