---विज्ञापन---

हॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

---विज्ञापन---

बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, हर हफ्ते तमाम फिल्में रिलीज होती है जिसमें से एक न एक ऐसी मूवी होती है. जो दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट हो जाती हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही हॉलीवुड मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया. इन मूवीज ने भारतीय सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अवतार द वे ऑफ वॉटर

लिस्ट में पहला नाम हॉलीवुड फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' का है, जो कि साल 2022 में रिलीज हुई थी. यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म है. इसने भारत में कुल रिपोर्ट्स के मुताबिक 391 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---Advertisement---

एवेंजर्स एंडगेम

'एवेंजर्स एंडगेम' एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का भी भारत में जबरदस्त क्रेज है और इसने भारत में कुल 373 करोड़ का कलेक्शन किया था.

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर

एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की 2018 की फिल्म 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. एक्शन से भरपूर इस मूवी ने भारत में रिपोर्ट्स के मुताबिक 222 करोड़ का कारोबार किया था.

---Advertisement---

स्पाइडर मैन नौ वे होम

2021 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन नौ वे होम' लिस्ट में चौथे स्थान पर है. यह मूवी भी एक्शन और ड्रामा से भरी है. इस सुपरहीरो फिल्म का भी भारत में जबरदस्त क्रेज है और इसने भारत में 212 करोड़ का कारोबार किया था.

अवतार फायर एंड ऐश

वहीं, साल 2025 में रिलीज हुई अवतार फ्रेंचाइजी की फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' भी है. इस मूवी को भी भारत में काफी पसंद किया था और इसने भारत में 190 करोड़ का शानदार कारोबार किया था.

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 01:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.