---विज्ञापन---
थिएटर में पिटी ये फिल्म, Netflix पर मचा रही धूम, OTT ने बदल दी पूरी किस्मत

Netflix पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो देर से सही... पर दर्शकों का दिल जीत ही लेती हैं. साल 2026 की ऐसी ही एक फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में है, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप रही, लेकिन OTT पर आते ही ट्रेंड करने लगी.

हम बात कर रहे हैं, फिल्म Happy Patel की. ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी. रिलीज के समय इसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन महज 5.52 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसे डिजास्टर का टैग मिल गया.

हालांकि, फिल्म की किस्मत OTT पर आकर पूरी तरह बदल गई. Happy Patel को जब Netflix पर रिलीज किया गया, तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लेना शुरू कर दिया. अब ये फिल्म प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है, और फिलहाल नंबर-3 पर अपनी जगह बनाए हुए है.

इस फिल्म का डायरेक्शन और लीड रोल कॉमेडियन-एक्टर Vir Das ने निभाया है. उनके साथ Mona Singh , Mithila Palkar , Sharib Hashmi और विश्वजीत कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं. खास बात ये है, कि फिल्म में Aamir Khan और Imran Khan का कैमियो भी है.

इमरान खान ने इसी फिल्म से करीब 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की. फिल्म को Aamir Khan के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया गया था. थिएटर में भले ही फिल्म दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई, लेकिन OTT दर्शकों को इसकी कहानी और थ्रिल पसंद आ रहा है.

बहरहाल, ये साफ है, कि आज के दौर में किसी फिल्म की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रह गई है. OTT प्लेटफॉर्म्स ने कई फिल्मों को दूसरा मौका दिया है, और Happy Patel इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आई है.